Home Blog Page 10

प्रेम विवाह बना खूनी संघर्ष! मैनपुरी में पति ने पत्नी को चाकुओं से गोदा

0
118901

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरैया में एक पति ने अपनी पत्नी पर सरेराह चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन कुछ समय से उनके रिश्तों में तनाव चल रहा था। विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी, जिससे आरोपी पति नाराज बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं, आरोपी पति को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मैनपुरी से रिपोर्ट, अमन कुमार।

बनारस में गंगा नदी में डूबने से जसवंतनगर के युवक की मौत

0
118871

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। क्षेत्र के ग्राम कुरसेना निवासी 22 वर्षीय अभिषेक यादव की बनारस में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार अभिषेक यादव पुत्र योगेश कुमार यादव बनारस में रहकर फ्लिपकार्ट में नौकरी करता था। वह अविवाहित था। बताया गया कि उसके मामा, जो झिगुपुरा निवासी हैं, भी बनारस में ही कार्यरत हैं। कुछ दिन पूर्व मामा किसी कार्य से अपने गांव लौट आए थे। इसी बीच अभिषेक अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसके पेट से पानी निकालकर उपचार किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी अभिषेक के दोस्तों ने बुधवार शाम उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और गांव के कई लोग बनारस के लिए रवाना हो गए। इकलौते पुत्र की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन बच्चे घायल

0
118680

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। शुक्रवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुरसेना गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर बेजुवा खास निवासी 35 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र यादराम अपनी 32 वर्षीय पत्नी निशा तथा तीन बच्चों 5 वर्षीय पल्लवी, 3 वर्षीय रिया और पांच माह की दूधमुंही बच्ची सोना के साथ बाइक से अपनी ससुराल इकदिल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कुरसेना गांव के पास स्थित एक ढाबे के सामने पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।

टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे दंपती और तीनों बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दुर्घटना में गजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी निशा के सिर समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद पांचों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

प्रेस क्लब भवन इटावा में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न

0
117158

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (इंडिया) की आवश्यक बैठक प्रेस क्लब सभागार इटावा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया तथा पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में पहुँचे बतौर मुख्य अतिथि संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है इसकी गरिमा बनाये रखे, अपनी कलम को बिकने न दें, अगर ऐसी नौबत आये तो पत्रकारिता छोड़ दें लेकिन इसे कलंकित करने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि जब पत्रकार संगठित रहते हैं तो उनकी आवाज अधिक प्रभावी ढंग से शासन और प्रशासन तक पहुंचती है। उन्होंने युवा पत्रकारों से पत्रकारिता के मूल्यों को आत्मसात करने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आजकल एक पत्रकार सच खबर।छापता है तो दूसरा पत्रकार उस पत्रकार की आवाज दबाने के लिए आरोपी से पैसे लेकर आरोपी के पक्ष में खबर चलाता है। आजकल यही ज्यादा हो रहा है। पत्रकार ही पत्रकार का उत्पीड़न करवा रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार खादिम अब्बास ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन सत्य और तथ्य आधारित पत्रकारिता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

वरिष्ठ पत्रकार गणेश ज्ञानार्थी ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं बल्कि समाज को जागरूक और शिक्षित करना भी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर गंभीरता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से तकनीकी बदलावों के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने का आह्वान करते हुए कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारिता के नए आयाम विकसित हुए हैं, जिनका सकारात्मक उपयोग समाज के हित में किया जाना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास पर भी बल दिया।

वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने संगठन के माध्यम से पत्रकारों के बीच भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाहा व सैफ तैमूरी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य पत्रकार लगातार कर रहे हैं। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष राजीव यादव ने की। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मसूद तैमूरी, मेघ सिंह वर्मा, ऋषि पाल सिंह, आमीन, मु० इदरीश, विनीता यादव, असित यादव, पंकज राठौर, करुणानिधि, दीपेश गौतम, संजय कुमार, इमरान, मनोज कुमार, आसिफ वारसी, शिवम, अनुज यादव, प्रदीप कुमार, रजनीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, हर्ष राठौर, विशाल रावत, अनिल यादव आदि पत्रकार मौजूद रहे।

घंटो मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

0
116731

चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 मुगलचक स्थित एक बाउंड्री के भीतर दोपहर भीषण आग लग गई आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार आग रणजीत सिंह की लगभग एक बीघा जमीन से घिरी बाउंड्री में लगी जिसे स्थानीय लोग रवि प्लाई की बाउंड्री के नाम से भी जानते हैं बाउंड्री के अंदर सूखी सरपत और झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैल गई दमकल विभाग ने शुरू किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की संपत्तियों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है आग बुझाने के दौरान स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। मौके पर रजनीश कुमार राय, महेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र कुंवर, राजेंद्र यादव और कृष्णा कुमारी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

सहयोगी मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मान समारोह व सदस्यता अभियान का आयोजन

0
116571

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर), इटावा। सहयोगी मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अपने पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह, मीडिया कॉन्फ्रेंस एवं सदस्यता अभियान का आयोजन हाईवे स्थित एक होटल में किया गया। इस दौरान ट्रस्ट द्वारा जनहित और सदस्यों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

​मुख्य अतिथियों का हुआ जोरदार स्वागत

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के रूप में दिल्ली से वी.के. शर्मा, मैनपुरी से अखिलेश वर्मा, इटावा जिलाध्यक्ष सत्य स्वरूप मिश्रा, ललित कुमार सक्सेना, शिक्षक प्रेम किशोर पाठक, समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य व गुरुबख्श सिंह उपस्थित रहे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया।

​सदस्यों के लिए संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं

​ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित कुमार जोशी एवं कोषाध्यक्ष रितिक गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था अपने सदस्यों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। इनमें मुख्य रूप से:
​बिटिया विवाह आर्थिक सहयोग योजना।
​आकस्मिक निधन सहायता योजना
​गंभीर बीमारी एवं दुर्घटना सहायता योजना,​छात्र शिक्षा सहयोग योजना
​व्यापारी धन हानि,चोरी सहायता योजना।
​भवन निर्माण एवं प्लॉट खरीद सहयोग योजना
​सहयोगी मित्र सम्मान योजना
​दो माह में ₹81,000 की मदद, भविष्य में 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य
​”अप्रैल माह से संस्था का विधिवत संचालन शुरू होने के बाद मात्र दो माह के भीतर दो बेटियों के विवाह में कुल ₹81 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा चुका है। सदस्यों के आपसी सहयोग और सहभागिता के माध्यम से भविष्य में इस सहयोग राशि को दस गुना तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।”
सुमित कुमार जोशी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) व रितिक गुप्ता (कोषाध्यक्ष)
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथियों ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की तथा भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
​इस अवसर पर कन्नौज जिलाध्यक्ष सुमित जोशी, मैनपुरी जिलाध्यक्ष विजय कुमार, दरवेश कुमार, भाजपा नेता जय शिव वाल्मीकि, सुरेश गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि हेमू शाक्य, निमेष तिवारी, अखिलेश वर्मा, जिला सचिव दीपक वर्मा, मोहित वर्मा, समर प्रताप, छविराम राजपूत, नरेंद्र, मंगल सिंह, गिरिजा शंकर, दीपराज परिवार, मोहर सिंह, राजा बाबू, सुनीता पाठक, ज्योति, पूनम देवी, चरन देवी, शशि प्रभा, मधु, सीता, पायल सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आंधी का कहर: पेड़ गिरने से बाइक और पानी की टंकी क्षतिग्रस्त, पिकअप डीसीएम से टकराई; चालक घायल

0
116495

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। मंगलवार शाम आई तेज आंधी ने क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में संपत्ति का नुकसान हुआ, जबकि एक वाहन चालक घायल हो गया।

पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर पालिका के सफाई नायक रविंद्र कुमार नालियों की सफाई कार्य की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान तेज हवा के चलते सड़क किनारे खड़ा शीशम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आकर वहां खड़ी एक अपाचे मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पास में रखी एक दुकानदार की 500 लीटर क्षमता वाली नई पानी की टंकी भी दबकर नष्ट हो गई। सफाई नायक रविंद्र कुमार ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

116715

वहीं दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक एजेंसी के सामने हुई। शिकोहाबाद से अनंतराम की ओर दूध के ड्रम लेकर जा रही एक पिकअप तेज हवा के कारण अनियंत्रित हो गई। बताया गया कि तेज झोंकों के बीच वाहन की स्टेयरिंग जाम हो गई, जिससे चालक का नियंत्रण वाहन पर नहीं रहा और पिकअप आगे खड़ी डीसीएम में पीछे से जा टकराई।दुर्घटना में पिकअप चालक शिवप्रताप पुत्र जसवंत सिंह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तेज आंधी के कारण दोनों घटनाएं हुईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई की।

घर के बाहर खेल रही मासूम पर बंदर का हमला, गंभीर घायल

0
115734

बेवर (ब्यूरो चीफ मैनपुरी अमन कुमार) मैनपुरी – जनपद मैनपुरी के बेवर कस्बे में उस समयअफरा-तफरी मच गई, जब घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची पर अचानक एक बंदर ने हमला कर दिया। घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवर लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया।जानकारी के अनुसार, कस्बे के मरकिचिया मोहल्ला निवासी प्रदीप की दो वर्षीय पुत्री अनुष्का रविवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक बंदर अचानक वहां पहुंचा और बच्ची पर हमला कर दिया। बंदर ने बच्ची को नोचकर घायल कर दिया, जिससे उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों के शोर मचाने पर बंदर वहां से भाग गया।

घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल सीएचसी बेवर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

सड़क दुर्घटना में घायल पत्रकार विनीत की मदद को आगे आया इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया

0
115732

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। पत्रकार हितों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले ‘इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (इंडिया)’ ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया है। संगठन ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए स्थानीय पत्रकार विनीत कुमार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। एसोसिएशन के 17 सदस्यों ने आपसी सहयोग से सम्मानजनक धनराशि एकत्र कर घायल पत्रकार को उनके आवास पर जाकर आर्थिक सहायता प्रदान की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

6 महीने बेड रेस्ट की सलाह, परिजनों को बंधाया ढांढस

संगठन के पदाधिकारी और सदस्य विनीत कुमार के घर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस दौरान पदाधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें इस संकट की घड़ी में ढांढस बंधाया। संगठन के जिला अध्यक्ष सैफ तैमूरी, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष राजीव यादव और जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया कि, “दुर्घटना में विनीत कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उन्हें लगभग छह माह तक पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी है। इस लंबे इलाज के दौरान परिवार को आर्थिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए संगठन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।”

​अन्य संगठनों और समाजसेवियों से सहयोग की अपील

पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं और संकट के समय में उनके साथ खड़ा होना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अन्य पत्रकार संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों से भी भावुक अपील करते हुए कहा कि सभी आगे आएं और घायल पत्रकार की यथासंभव सहायता करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि पत्रकारिता से जुड़े साथियों के सुख-दुख में सभी संगठनों को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए।

​इन सदस्यों ने बढ़ाया मदद का हाथ

घायल साथी की मदद के लिए संगठन के कुल 17 सदस्यों ने सामूहिक रूप से योगदान दिया। आर्थिक सहयोग करने वालों में सुघर सिंह, राजीव यादव, सैफ तैमूरी, सर्वेन्द्र कुशवाह, मेघ सिंह वर्मा, ऋषि पाल सिंह, आमीन, मु० इदरीश, विनीता यादव, असित यादव, पंकज राठौर, करुणानिधि, दीपेश गौतम, संजय कुमार, इमरान, मनोज कुमार, आसिफ, ने मिलकर आर्थिक सहयोग किया और सहयोग राशि विनीत के घर जाकर सौंपी गई।

तहसील परिसर में अचानक चक्कर खाकर गिरे सेवानिवृत्त सैनिक की मौत

0
115656

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। नगर के मोहल्ला रेलमंडी निवासी 68 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक इंद्रपाल सिंह की सोमवार को तहसील परिसर में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह अपनी रायफल के रिन्यूवल संबंधी कार्य के लिए मॉडल तहसील पहुंचे थे। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, इंद्रपाल सिंह तहसील कार्यालय में एक वकील के बस्ते पर रायफल रिन्यूवल हेतु फार्म भरवा रहे थे। इसी दौरान भीषण गर्मी के बीच अचानक उन्हें चक्कर आया और वह गश खाकर तखत पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही तहसीलदार अभिजीत गौरव और नायब तहसीलदार नेहा सचान मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी सरकारी गाड़ी से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. विकास अग्निहोत्री ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

115548

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। इंद्रपाल सिंह की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी रामकांति, बड़े पुत्र अखिलेश कुमार, छोटे पुत्र मुकेश कुमार तथा विवाहित पुत्री उमा को छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि इंद्रपाल सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे और क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके पुत्र अखिलेश कुमार ने बताया कि उनके पिता अस्थमा की बीमारी से पीड़ित थे। प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकने को मौत का कारण माना जा रहा है। अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सेवानिवृत्त सैनिक के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।