Home Blog

मो.जौहर अली विश्वविद्यालय महामहिम मांग

0
154451

चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जनपद की है समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महामहिम राष्ट्रपति महोदय को मांग पत्र देकर की अनुरोध किया है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना मोहम्मद जौहर अली विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश को तोड़ने की साजिश उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी कर रहे हैं क्या कार्रवाई धार्मिक भावना से की जा रही है कोई भी शिक्षा संस्थान हो उसमें सभी धर्म के बच्चे पढ़ते हैं विश्वविद्यालय तोड़ने से उसमें पढ़ने वाले 30हजार बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा अगर सरकार को विश्वविद्यालय के निर्माण में कुछ खामी दिखती है तो नियमों के साथ ठीक कर के विश्वविद्यालय को सुचारू रूप से चलाया जाए विद्यालय बच्चों के भविष्य का निर्माण करता है।

इन्ही सवाल पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महामहिम राष्ट्रपति महोदय को मांग पत्र देकर की अनुरोध किया है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय को छती ना पहुंचाई जाए वही सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के बच्चे पढ़ते है ऐसे में संस्थान पर कार्रवाई करना हजारों युवाओं के भविष्य के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़ करना है ज्ञापन के जरिए सपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से तुरंत मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की ताकि विश्वविद्यालय और वहां पढ़ रहे छात्रों का हित सुरक्षित रह सके उन्होंने कहा कि अगर जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई।

तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक हर स्तर पर संघर्ष करेगी प्रदर्शन में सकलडीहा के नेता प्रभु नारायण, पूर्व नेता सचिवालय नफीस राजभर, जिला महासचिव नफीस अहमद, व्लादिका सुदामा यादव, मोहम्मद आरिफ, इरशाद असहमद, अंकित यादव, सावंत, रामकेश यादव, जयानाथ अख्तर, मोनू मुसाफिर सिंह चौहान, आशुतोष प्रधान, आनंद सिंह, आमिर नारायण यादव, गुलशेर प्रसाद, बाबू अली, अरुण साहू, आरिफ साहू, कृष्णा गुप्ता, संगीतकार माही, त्रिलोकी सूदखोर, परवेज अहमद शामिल रहे.

इटावा: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आज़ाद समाज पार्टी ने जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन

0
152498

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। आज़ाद समाज पार्टी (काशीराम) एवं भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आज़ाद ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, छात्र, युवा और संविधान प्रेमी नागरिक मौजूद रहे तथा छात्रों के समर्थन में एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह संघर्ष केवल छात्रों का नहीं, बल्कि शिक्षा, संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संघर्ष है। उन्होंने कहा कि जब समाज अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होता है, तब परिवर्तन निश्चित होता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की आवाज़ लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और संविधान, शिक्षा तथा सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक आज़ाद (प्रभारी, कानपुर मंडल), लकी जाटव (मंडल अध्यक्ष, वॉलेंटियर फोर्स), विक्की कठेरिया (विधानसभा भरथना), सुन्दरम बौद्ध (जिला अध्यक्ष), डिम्पल चक (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा), राघवेंद्र (जिला महासचिव), विकास गौतम (विधानसभा उपाध्यक्ष), योगेश गौतम (विधानसभा अध्यक्ष, भरथना), शिवम आज़ाद, जय प्रकाश (मंडल प्रभारी, भाईचारा कमेटी), रविंद्र गौतम (विधानसभा उपाध्यक्ष), सुधीर आज़ाद (जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा), शिवकुमार कठेरिया (जिला संगठन मंत्री), सुमित चौधरी (पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा), रतन बौद्ध, अंशुल (विधानसभा अध्यक्ष, जसवंतनगर), हाजी शकील, समीर खान, सोहिल, फरमान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

चंदौली: अवैध नशीली दवाओं के कारोबार पर अलीनगर पुलिस की कार्रवाई

0
151132

चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जनपद से है जहां पुलिसअधीक्षक चंदौली सीओ पीडीयू के निदेशक पर अलीनगर थाना प्रभारी को सूचना मिली कि एक लावारिश ट्रक रिंग रोड पर खड़ा है नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लावारिस खड़े ट्रक से 720 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है पुलिस के अनुसार ट्रक में मुर्गी के दाने के नीचे छिपाकर 72 पेटियों में 7,200 शीशियां रखी गई थीं चालक मौके से फरार हो गया पुलिस के मुताबिक 22 जुलाई की शाम रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के पास संदिग्ध अवस्था में एक ट्रक खड़ा होने की सूचना मिली थी।

सूचना पर अलीनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक संख्या UP74Y4726 की तलाशी ली तलाशी के दौरान मुर्गी के दाने के नीचे छिपाकर रखी गई 36 बोरियों से 72 पेटियां बरामद हुईं बरामद कफ सिरप में 36 पेटी FAIRDYL NEW कोडीन युक्त कफ सिरप और 36 पेटी एस्कफ सिरप शामिल हैं प्रत्येक ब्रांड की 3,600/3,600 शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाकर नियमानुसार परीक्षण कराया तथा नमूने जांच के लिए जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिए हैं।

पुलिस ने वाहन स्वामी राहुल कुमार निवासी नासूपुर सजेती फिरोजाबाद के खिलाफ थाना अलीनगर में NDPS की धारा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के की जांच कर रही है सी.ओ पीडीयू नगर के अनुसार तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खेत की मेड़ के विवाद में चली गोलियां, छात्र की मौत, चार घायल; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

0
148491

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। जिले के किशनी थाना क्षेत्र के छोटा हर्राजपुर गांव में खेत की मेड़ और सरकारी भूमि को लेकर चल रहा पुराना विवाद रविवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग और मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेंद्र सिंह चौहान और भारत सिंह भदौरिया के बीच खेत की मेड़ और सरकारी बचत भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को खेत की जुताई के दौरान मेड़ टूटने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि मोहित और दीपक चौहान तमंचे और फरसे के साथ पहुंचे तथा विरोधी पक्ष पर फायरिंग कर दी। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि हमलावर उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला करने लगे।

148494

घटना में कुलदीप पुत्र शिशुपाल, दीपांशु पुत्र सोनपाल, हिमांशु पुत्र अशोक सिंह और अरविंद पुत्र सूरजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान छात्र दीपांशु ने दम तोड़ दिया। दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ रामकृष्ण द्विवेदी और कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, खोखे और अन्य साक्ष्य एकत्र किए थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

मैनपुरी: कार की टक्कर से अधेड़ महिला की मौत, कोहराम

0
148676

बेवर (संवाददाता – अमन कुमार) मैनपुरी – सोमवार पूर्वाह्न थाना क्षेत्र के एन एच 34 पर कार की टक्कर से अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मामले के अनुसार केशन श्री पत्नी ओमप्रकाश निवासी गग्गरपुर अपने गांव से एन एच 34 स्थित अपने दूसरे मकान पर जा रही थी। हाईवे पार करते समय भोगांव की ओर से आ रही है तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में केशन श्री 55 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

आनन फानन में उन्हें सीएचसी बेवर लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना हाईवे स्थित गोगाजी मंदिर के निकट की है। घटना से परिजनों में कोहराम है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को अंजाम देने वाली कार की तलाश में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कौआटांडा में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लॉकर तोड़ लाखों की नकदी व आभूषण चोरी

0
148497

बेवर (संवाददाता – अमन कुमार) मैनपुरी। थाना क्षेत्र के ग्राम कौआटांडा में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर दो कमरों के लॉकर तोड़ दिए और लाखों रुपये की नकदी व कीमतीआभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

ग्राम कौआटांडा निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गर्मी के कारण शनिवार रात पूरा परिवार बरामदे में सो रहा था। सुबह करीब पांच बजे जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने अपने एनआरआई भाई लक्ष्मण सिंह के कमरे का दरवाजा खुला देखा। शक होने पर अंदर जाकर देखा तो लॉकर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपने कमरे की जांच की तो वहां भी लॉकर टूटा मिला।

पीड़ित के अनुसार चोर मक्का की फसल बेचकर घर में रखी गई नकदी के साथ-साथ लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी कर ले गए। उनके भाई लक्ष्मण सिंह फ्रांस में इंजीनियर हैं। उनके कमरे से कितने सामान की चोरी हुई है, इसका आकलन अभी नहीं हो सका है क्योंकि वह विदेश में हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पहली ही बारिश में खुली जल निकासी की पोल, कस्बे में कई स्थानों पर हुआ जल जमाव

0
148488

बेवर (संवाददाता – अमन कुमार) मैनपुरी। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को जमकर बरसे बादलों ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। पहले ही बारिश में कस्बे में कई स्थानों पर जल भराव देखा गया। कस्बे के बस स्टैंड के पास अस्पताल कैंपस में व थाना परिसर के साथ ही फर्रुखाबाद रोड समेत कई स्थानों पर लोगों को जल भराव से जूझना पड़ा।

जल निकासी के उचित प्रबंध न होने के चलते यह समस्या लगातार बनी हुई है। अवैध अतिक्रमण, जल निकासी के अनुपयुक्त व अनुचित प्रबंध, बड़े पैमाने पर जल निकासी के लिए बने नालों को चौक करती पॉलिथीन व बोतले विकराल समस्या बन गए हैं। जल्द ही कस्बे में जल निकासी के समुचित प्रबंध न किए गए तो बरसात के दिनों में भयंकर जल जमाव व संक्रामक रोगों का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का संगम, अष्टमूल गुण धारण कर संयममय जीवन का लिया संकल्प

0
148249

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर), इटावा । नगर के जैन बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को भव्य श्रावक संस्कार विधि एवं अष्टमूल गुण धारण संस्कार का श्रद्धा, भक्ति और गरिमामय वातावरण में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बा. ब्र. राहुल भैया जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं, युवाओं और बच्चों ने सहभागिता कर धर्म संस्कार ग्रहण किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाष्टक एवं देव-शास्त्र-गुरु पूजन के साथ हुआ। इसके बाद बा. ब्र. राहुल भैया जी ने अष्टमूल गुणों का महत्व बताते हुए कहा कि यही संस्कार एक आदर्श श्रावक जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि संयम, सदाचार और आत्मकल्याण का मार्ग अपनाकर ही व्यक्ति सच्चे अर्थों में धर्ममय जीवन जी सकता है।

संस्कार विधि के दौरान श्रद्धालुओं ने मदिरा, मांस और मधु (शहद) का आजीवन त्याग करने के साथ ही पांच उदुम्बर फलों का सेवन न करने का संकल्प लिया। इसके अलावा माता-पिता की सेवा, प्रतिदिन देवदर्शन, स्वाध्याय, सामायिक, रात्रि भोजन का त्याग, सेवा भावना तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन सहित दस प्रमुख संकल्पों को आत्मसात करने का प्रण भी लिया।

148243

अपने प्रेरक उद्बोधन में बा. ब्र. राहुल भैया जी ने कहा कि अष्टमूल गुणों का पालन व्यक्ति के जीवन में आत्मिक पवित्रता, नैतिकता और अनुशासन का संचार करता है। उन्होंने सभी से इन संस्कारों को व्यवहार में उतारकर परिवार और समाज के लिए आदर्श बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के संयममय, सदाचारपूर्ण एवं धर्ममय जीवन की मंगलकामना के साथ आयोजन का समापन हुआ।

सावन से पहले श्रद्धालुओं ने उठाई सफाई की मांग, ईओ बोले- जल्द भेजी जाएगी टीम

0
147481

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। नगर के मोहल्ला फक्कड़पुरा स्थित ऐतिहासिक बिलैया मठ के आसपास फैली गंदगी और बजबजाती नालियां श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। सावन माह शुरू होने से पहले स्थानीय महिलाओं ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक बिलैया मठ लंबे समय से जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। वहीं, मंदिर के आसपास नगर पालिका की लापरवाही के चलते नालियों में कीड़े बजबजा रहे हैं और गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर के ठीक सामने एक युवक हाथ ठेले पर अंडे बेचता है, जिससे पूजा-अर्चना के लिए आने वाली महिलाओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि कुछ ही दिनों में सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है, ऐसे में मंदिर परिसर और आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
अर्चना, बबीता, भावना, अल्का, द्रौपदी, मिथलेश, पूजा, सीमा, विनीता, प्रियंका, वर्षा और संगम सहित अन्य महिलाओं ने नगर पालिका से तत्काल सफाई अभियान चलाकर मंदिर परिसर को स्वच्छ कराने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है।
ईओ श्यामवचन सरोज ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। सफाई नायकों को निर्देश देकर जल्द ही मंदिर परिसर और आसपास की साफ-सफाई करा दी जाएगी।

गुजरात से युवक का शव पहुंचते ही जमीन विवाद, गांव में मचा हंगामा

0
147494

इटावा (संवाददाता – पंकज राठौर)। जिले के जसवंतनगर क्षेत्र के जनकपुर गांव में गुजरात से 19 वर्षीय युवक संदीप यादव का शव पहुंचते ही जमीन के नामांतरण को लेकर परिजनों के बीच विवाद हो गया। संदीप गुजरात के ईडर थाना क्षेत्र में पेंटर का काम करता था, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचने पर मामा पक्ष और अन्य परिजनों के बीच कहासुनी बढ़ गई।

सूचना मिलते ही कार्यवाहक थानाध्यक्ष ललित चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाया गया। आपसी सहमति बनने के बाद विवाद समाप्त हुआ और युवक का अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।