Homeउत्तर प्रदेशपूर्व सांसद रघुराज शाक्य के चाचा को नम आंखों से दी अंतिम...

पूर्व सांसद रघुराज शाक्य के चाचा को नम आंखों से दी अंतिम श्रद्धांजलि, धौलपुर खेड़ा में आयोजित शोकसभा

160359

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। पूर्व सांसद इटावा एवं भाजपा नेता रघुराज सिंह शाक्य के पैतृक गांव धौलपुर खेड़ा में उनके दिवंगत चाचा स्वर्गीय रामगोपाल शाक्य की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और ग्रामीणों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शांति पाठ और हवन से हुई। इसके बाद आयोजित शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि उनके चाचा स्वर्गीय रामगोपाल शाक्य अत्यंत मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। कृषि विभाग में जिला प्रबंधक के पद पर रहते हुए उन्होंने किसानों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए। उनका निधन परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न जनपदों से आए गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान रामकरन शाक्य, शिक्षा सेवा चयन आयोग की सदस्य सीमा शाक्य, रामप्रसाद सिंह, राहुल, आयुष राज, पीयूष राज, सौरभ शाक्य, वैभव शाक्य, राम बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES

Most Popular