Homeउत्तर प्रदेशबनारस में गंगा नदी में डूबने से जसवंतनगर के युवक की मौत

बनारस में गंगा नदी में डूबने से जसवंतनगर के युवक की मौत

118871

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। क्षेत्र के ग्राम कुरसेना निवासी 22 वर्षीय अभिषेक यादव की बनारस में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार अभिषेक यादव पुत्र योगेश कुमार यादव बनारस में रहकर फ्लिपकार्ट में नौकरी करता था। वह अविवाहित था। बताया गया कि उसके मामा, जो झिगुपुरा निवासी हैं, भी बनारस में ही कार्यरत हैं। कुछ दिन पूर्व मामा किसी कार्य से अपने गांव लौट आए थे। इसी बीच अभिषेक अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसके पेट से पानी निकालकर उपचार किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी अभिषेक के दोस्तों ने बुधवार शाम उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और गांव के कई लोग बनारस के लिए रवाना हो गए। इकलौते पुत्र की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular