Home Blog Page 11

नए तहसीलदार अभिजीत गौरव ने संभाली जसवंतनगर तहसील की कमान

0
115660
फोटो : नवान्तुक तहसीलदार अभिजीत गौरव।

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। मॉर्डन तहसील में नव नियुक्त तहसीलदार अभिजीत गौरव ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से संपादित करने की प्रतिबद्धता जताई। मूल रूप से गोरखपुर जनपद के निवासी अभिजीत गौरव इससे पूर्व रायबरेली एवं हरदोई जनपद में नायब तहसीलदार के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक कार्यों में उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए शासन द्वारा पदोन्नति के उपरांत उन्हें जसवंतनगर तहसील में तहसीलदार के पद पर तैनात किया गया है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि राजस्व संबंधी समस्याओं एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए लोग सीधे तहसील प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आमजन की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
तहसीलदार अभिजीत गौरव ने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर तहसील परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

भागवत भंडारे में श्री राठौर सेवा संस्थान ने ठंडे पानी वाले टैंकर का सहयोग कर पिलाई प्याऊ, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

0
115604

​इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। जनपद क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ खेड़ा (नन्दगवां) में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के भंडारे में उस समय सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब “श्री राठौर सेवा संस्थान” के पदाधिकारियों ने वहाँ पहुँचकर अपनी “जल सेवा” (प्याऊ) शुरू की। भीषण गर्मी के बीच संस्थान द्वारा दी गई इस जल सेवा से भंडारे में आए सैकड़ों श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली। संस्थान के इस पुनीत कार्य और सेवा भावना से खुश होकर क्षेत्रीय गणमान्य लोगों व ग्रामीणों ने संस्था के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को भागवत वाली पट्टीका पहनाकर जोरदार स्वागत व सम्मान किया।

​समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी संस्था : डॉ. संतोष राठौर

115616

​इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को जहाँ भी और जब भी संस्था के सहयोग की आवश्यकता होगी, वहाँ संस्था के पदाधिकारी और सदस्य पूरी निष्ठा के साथ पहुँचकर हर संभव मदद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित और जरूरतमंदों की सेवा ही संस्था का मुख्य संकल्प है।

​संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर युवाओं ने थामा दामन

115610

श्री राठौर सेवा संस्थान के निरंतर चल रहे सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर समाज के युवाओं ने समाज सेवा का संकल्प लेते हुए संस्था की सदस्यता ग्रहण की। संस्था में शामिल होने वाले नए सदस्यों में शिशुपाल सिंह राठौर, धीरज राठौर, सोनू राठौर, प्रदीप राठौर और डॉ. योगेश मोदी आदि शामिल हैं, जिन्हें पदाधिकारियों ने पट्टीका पहनाकर संस्था में शामिल किया। ये लोग रहे उपस्थित , जल सेवा और सम्मान समारोह के दौरान मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौर, कोषाध्यक्ष दिनेश राठौर, महामंत्री विपिन राठौर, संगठन मंत्री अतुल राठौर, शिशुपाल राठौर, प्रदीप राठौर, प्रमोद राठौर, अमित कुमार और ग्राम प्रधान मुरारी सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

विठ्ठल आश्रम टिक्सी मंदिर में पहुंचे ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज

0
114917

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। विठ्ठल आश्रम टिक्सी मंदिर स्थित निर्माणाधीन दस महाविद्या पीठ में उस समय आध्यात्मिक और धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो उठा जब ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का पावन आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा, गौभक्त एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच शंकराचार्य जी महाराज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्रजीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने उपस्थित भक्तों को गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने तथा गौरक्षा एवं गौसंवर्धन के लिए आजीवन कार्य करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गौमाता केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय जीवन दर्शन और संस्कृति की पहचान हैं।

अपने उद्बोधन में उन्होंने इटावा में एक भव्य गोधाम स्थापित करने की घोषणा करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जहां गौमाता को केवल दूध उत्पादन के लिए नहीं, बल्कि पूजनीय मातृशक्ति के रूप में रखा जाए। उन्होंने कहा कि गौसेवा का वास्तविक उद्देश्य गौवंश का संरक्षण, संवर्धन और सम्मान होना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने श्री पीतांबरेश्वर सरकार धाम, दस महाविद्या पीठ के भक्त एवं समाजसेवी अशोक कुमार यादव (क्रांतिकारी) को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए इटावा में शीघ्र एक आदर्श गोधाम के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गौसेवा का यह अभियान जनपद में एक नई दिशा प्रदान करेगा।

114914

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीतांबरेश्वर सरकार धाम (दस महाविद्या पीठ) के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी शिवम जी महाराज ने कहा कि इटावा की धरती आज वास्तव में धन्य हो गई है। उन्होंने कहा, “यह हमारा परम सौभाग्य है कि ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के पावन चरण इस पीठ पर पड़े हैं। उनके आगमन से सम्पूर्ण क्षेत्र में धर्म, संस्कृति, गौरक्षा और राष्ट्रभक्ति की चेतना का संचार हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि दस महाविद्या पीठ सदैव धर्म, संस्कृति और गौरक्षा के कार्यों के लिए समर्पित रहेगा तथा शंकराचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं, संतों एवं गौभक्तों ने गौसेवा, गौरक्षा और सनातन धर्म की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य से सम्पूर्ण विठ्ठल आश्रम टिक्सी मंदिर क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया और यह अवसर क्षेत्र के धार्मिक इतिहास में एक ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय अध्याय बन गया।

बीमार बच्चे के साथ लौट रहे यात्री को जसवंतनगर में नहीं उतारा, परिचालक पर मनमानी का आरोप

0
114684

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। आगरा से बीमार पुत्र की दवा लेकर लौट रहे एक यात्री ने रोडवेज बस के परिचालक पर संवेदनहीनता और मनमानी का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि बच्चे की गंभीर हालत का हवाला देकर बार-बार अनुरोध करने के बावजूद परिचालक ने बस को जसवंतनगर हाईवे चौराहे पर नीचे नहीं उतारा और ओवरब्रिज से सीधे इटावा रोडवेज बस स्टैंड ले गया। मामले से आक्रोशित यात्री ने क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) से परिचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उसे सेवामुक्त किए जाने की मांग की है।

महलई गांव निवासी विवेक कुमार ने बताया कि वह अपने 10 वर्षीय पुत्र राघव कुमार के साथ आगरा से उपचार एवं दवा लेकर रोडवेज बस संख्या यूपी-84-टी-4844 से जसवंतनगर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने परिचालक को बताया कि उनका पुत्र बीमार है और उन्हें जसवंतनगर हाईवे चौराहे पर उतरना है, लेकिन परिचालक ने उनकी बात अनसुनी कर दी। पीड़ित के अनुसार परिचालक, जिसने अपना नाम रवि बताया, ने अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि “मेरी बस, मेरी मर्जी से चलती है।” इसके बाद उसने बस को नगर में हाईवे चौराहे पर नीचे नहीं उतारा और सीधे इटावा रोडवेज बस स्टैंड तक ले गया।

विवेक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव को दी तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सैफई डिपो शिवपूजन यादव से भी बात कराई। अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद पीड़ित ने क्षेत्रीय प्रबंधक की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित परिचालक का व्यवहार यात्रियों के प्रति अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना और अमर्यादित है। विशेष रूप से बीमार बच्चे के साथ की गई संवेदनहीनता को देखते हुए उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए। पीड़ित ने आरएम एवं एआरएम से दोषी परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे सेवामुक्त किए जाने की मांग की है।

जिलाधिकारी की अनूठी पहल, शोकाकुल परिवार को खतौनी की नकल, संवेदना पत्र और फलदार पौधा किया भेंट

0
114691

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। तहसील किशनी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने संवेदनशील प्रशासन की मिसाल पेश करते हुए शोकाकुल परिवार को खतौनी की नकल, संवेदना पत्र और एक फलदार पौधा भेंट कर मानवीय पहल की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर दुख की घड़ी में आमजन के साथ खड़ा है और उत्तराधिकार संबंधी कार्यों का समयबद्ध निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान नगला गुल्ल भाग बड़ौली निवासी स्वर्गीय श्यामा देवी पत्नी प्रकाश चन्द्र, जिनका निधन 19 नवंबर 2025 को हो गया था, के परिजनों को फौती दर्ज होने के बाद खतौनी की प्रमाणित प्रति एवं संवेदना पत्र प्रदान किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल द्वारा स्वर्गीय श्यामा देवी के उत्तराधिकारियों मुकेश कुमार, दिनेश चन्द्र एवं विपिन पुत्रगण प्रकाश चन्द्र के नाम विधिवत विरासत दर्ज की गई। जिलाधिकारी ने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से एक फलदार पौधा भी भेंट किया गया है। उन्होंने परिवार से पौधे का उचित स्थान पर रोपण एवं संरक्षण करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे दिवंगत की स्मृति भी बनी रहेगी और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक अविवादित फौती का नामांतरण तेरहवीं से पूर्व हर हाल में पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वयं उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक अथवा लेखपाल के माध्यम से शोक-संतृप्त परिवारों को संवेदना पत्र, खतौनी की नकल तथा एक फलदार पौधा उपलब्ध कराया जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम मिश्रा, उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे जिलाधिकारी की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

चंदौली: बदमाशों ने साइकिल सवार को मारी गोली

0
114544

चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जनपद के डीडीयू नगरअलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के पास 38 वर्षीय साइकिल सवार युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई घटना की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, सीओ के सिंह अलीनगर मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चतुर्भुज पुर निवासी 38 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है मनोज कुमार चंदासी कोयला मंडी स्थित एक धर्मकांटे पर मुंशीगिरी का कार्य करता था।शनिवार को वह किसी कार्य से साइकिल पर सवार होकर पटपरा क्षेत्र की ओर गए थे।दोपहर में जब वह वापस अपने घर लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया।

लोगों का कहना है कि बाइक पर सवार अपराधियों ने पटपरा गांव के पास मनोज कुमार को रोक लिया और उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी।गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने मौके पर सुधरवाई खतौनी, अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

0
114433

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। तहसील किशनी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवादों, चकरोड, चारागाह, मरघट, विद्यालय एवं अन्य सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों से संबंधित मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान नैगवां खिरिया निवासी शिवराम सिंह ने खतौनी में दर्ज गलत नाम को संशोधित कराने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित लेखपाल को बुलाकर आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण कराया और मौके पर ही खतौनी में नाम दुरुस्त कर उसकी प्रति शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई। इस त्वरित कार्रवाई से फरियादी को तत्काल राहत मिली।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि पैमाइश के दौरान कोई व्यक्ति बाधा उत्पन्न करता है तो उसके विरुद्ध शांति भंग की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाए। उन्होंने चकरोडों की पैमाइश कराकर तत्काल मिट्टी डलवाने तथा अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील किशनी क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से आए 286 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित लोगों को तत्काल राहत प्रदान की गई। इस दौरान अधूरी पानी की टंकी का निर्माण, न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद भूमि पर हस्तक्षेप रोकने, गाटा संख्या की पैमाइश, सीमांकन, चकरोड से अवैध कब्जा हटाने, सार्वजनिक भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा नगर पंचायत द्वारा कथित रूप से गलत खाते में धनराशि हस्तांतरित किए जाने की जांच जैसी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम मिश्रा, उपजिलाधिकारी किशनी गोपाल शर्मा, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक शोभनाथ चौरसिया, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार घासीराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

0
114424

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने ट्रांजिट हॉस्टल स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों और किसी भी फरियादी को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान मंत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व नक्शों के आधार पर चकरोड, संपर्क मार्ग, विद्यालय, मरघट, तालाब तथा अन्य सार्वजनिक भूमि की पैमाइश कराकर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

यदि कहीं चकमार्ग या सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा हो तो तत्काल पैमाइश कराकर मिट्टी डलवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि नए विद्युत कनेक्शन के लिए प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाए। साथ ही जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा में बदला जाए।

जलभराव की शिकायतों पर मंत्री ने कहा कि प्रत्येक गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था हो ताकि वर्षा ऋतु में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का दो दिनों के भीतर निस्तारण कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र वृद्ध, निराश्रित महिला या दिव्यांग पेंशन योजना के लाभ से वंचित न रहे।

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र, नए बिजली कनेक्शन, आर्थिक सहायता, चकरोड निर्माण, अवैध कब्जा हटवाने, मंदिर की भूमि की सुरक्षा, बंद रास्ता खुलवाने, विद्युत पोल स्थानांतरण तथा भूमि विवादों से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुईं। मंत्री ने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को सौंपते हुए तत्काल जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें तथा कार्यालयों में बैठने और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ग्रामीणों को घर-घर मिलेगी निशुल्क कानूनी सहायता, पांच पंचायतों में अधिकार मित्र तैनात

0
114411

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा की सचिव/न्यायाधीश श्रीमती आरती द्विवेदी ने तहसील क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों में लीगल एड क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। इन क्लीनिकों का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी उपलब्ध कराना है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धरबार में ऋषभ पाठक, जगसोरा में लालमन, अजनोरा में कुमारी नीरज, जसोहन में रामसुंदर दुबे तथा धनुआ में राजेंद्र सिंह को अधिकार मित्र के रूप में नियुक्त किया गया है। ये अधिकार मित्र ग्रामीणों को कानूनी सहायता, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा न्याय संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति तक समय पर न्याय पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं एवं कानूनी सहायता से वंचित न रहे।

इसके लिए पंचायत घरों में स्थापित लीगल एड क्लीनिकों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्राधिकरण की ओर से नालसा का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 भी जारी किया गया है। इसके अलावा नागरिक न्याय मार्ग ऐप के माध्यम से भी कानूनी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ग्रामीण अपने क्षेत्र के लीगल एड क्लीनिक पर जाकर अधिकार मित्रों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी और सहायता ले सकते हैं।

सोनम वांगचुक पहुंचे जंतर-मंतर, CJP के आंदोलन से बढ़ा सियासी तापमान!

0
114340

दिल्ली के जंतर-मंतर पर उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब प्रसिद्ध सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक CJP के आंदोलन में शामिल होने पहुंचे।”

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में चल रहे इस प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई गई। अभिजीत दीपके ने सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 13 जून को और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

सोनम वांगचुक की मौजूदगी ने प्रदर्शन को नई ऊर्जा और राष्ट्रीय चर्चा दे दी है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में कड़े इंतजाम किए हैं। अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम और 13 जून की संभावित रणनीति पर टिकी है।