Homeउत्तर प्रदेशराजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन...

राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन बच्चे घायल

118680

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। शुक्रवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुरसेना गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर बेजुवा खास निवासी 35 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र यादराम अपनी 32 वर्षीय पत्नी निशा तथा तीन बच्चों 5 वर्षीय पल्लवी, 3 वर्षीय रिया और पांच माह की दूधमुंही बच्ची सोना के साथ बाइक से अपनी ससुराल इकदिल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कुरसेना गांव के पास स्थित एक ढाबे के सामने पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।

टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे दंपती और तीनों बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दुर्घटना में गजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी निशा के सिर समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद पांचों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular