Home Blog Page 6

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

0
129170

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना जसवंतनगर पुलिस ने ग्राम पंचायत जसोहन के अंतर्गत जनकपुर स्थित नवनिर्मित पंचायत भवन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं और आपात स्थिति में सहायता के लिए उपलब्ध टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने बताया कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, उत्पीड़न अथवा महिलाओं से जुड़े अन्य अपराधों की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता ली जा सकती है। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी से बचाव और आत्मरक्षा के उपाय भी बताए गए। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। उन्होंने किसी भी घटना की जानकारी बिना संकोच पुलिस को देने की अपील की।

कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल विनीता शिवहरे, रिक्रूट महिला कांस्टेबल गीता, रिक्रूट महिला कांस्टेबल प्रिया, रिक्रूट महिला कांस्टेबल सलोनी तथा कांस्टेबल प्रमोद मौजूद रहे। सभी ने उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके तथा वे आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर पालिका सभागार में हुई बैठक

0
129192

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। नगरपालिका परिषद जसवंतनगर के सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर के अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने नगर क्षेत्र में नालियों की नियमित सफाई, जलभराव की समस्या के निस्तारण, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव तथा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र सिंह ने दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य संचारी रोगों के लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई एवं मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाकर इन रोगों की रोकथाम की जा सकती है।बैठक में वरिष्ठ लिपिक नवनीत बाबू, सफाई प्रभारी लाल कुमार, सफाई नायक रामसिया, विनोद, सतीश, रविंद्र, सभासद शेष कुमार, सहित पालिका कर्मी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हज़रत कासिम की याद में निकला मेंहदी का जुलूस, मेहंदी जुलूस की छटा देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा

0
129315

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। हर साल की तरह इस साल भी मोहर्रम की आठ तारीख को शहीदाने करबला हज़रत कासिम की याद में कटरा शहाब खां स्थित मेहंदी वाले चबुतरे से मेहंदी का जुलूस अदबो एहतराम के साथ महबूब शाह वारसी की सरपरस्ती में कमेटी के वरिष्ठ सदस्य साजिद हुसैन वारसी ने झंडी दिखाकर शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। मेंहदी के जुलूस में सम्मिलित चौकियां दरगाह हजरत अबुल हसन शाह वारसी से सजकर ढोल-ताशों के साथ कटरा शहाब खां स्थित मेहंदी वाले चबुतरे पर आईं जहां पर शहर के मशहूर बैंडो ने हज़रत इमाम हुसैन एवं शहीदाने कर्बला की याद में मातमी धुन के साथ सलामी पेश की।

इससे पूर्व बारह अखाडो के खलीफा उस्ताद अपने शिष्यों के साथ चल रहे थे मेंहदी के जुलूस का अरशद वारसी, तहसीन इलाही, हसनैन वारसी हनी, दानिश वारसी, शहजाद वारसी एडवोकेट एवं सरवर वारसी आदि ने स्वागत किया। मेंहदी के जुलूस में सबसे आगे बड़ी तादाद में अलम व जुल्फकार लेकर श्रद्धालु चल रहे थे इसके अलावा शहर के अनेक बैंडों ने शहीदाने कर्बला हज़रत इमाम हुसैन की याद में मरसियों की धुन बजाई जिसको सुनकर जुलुस में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। मेहंदी जुलूस में सभी वर्गों के लोगों ने शहर में स्टाल लगाकर लंगर वितरण किया।

129312

मेहंदी जुलूस की छटा देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। मेहंदी के तुगरे को फूलों से सजाया गया इसके अलावा मदीना शरीफ काबा शरीफ एवं कर्बला की सैकड़ों झांकियां साथ चल रही थी मेहंदी जुलूस का जुलूस अपने मुकाम से उठकर शाह कमर मेवाती मोहल्ला कटरा पूरदल खा उर्दू मोहल्ला इस्लामिया इंटर कॉलेज नया शहर चौराहा से साबित गंज होता हुआ तिकोनिया मिश्री टोला छैराहा पचराहा राजा गंज बलदेव चौराहा होम गंज कबीर गंज कटरा सेवा कली होता अपने मुकाम कटरा शाहाब खां पर समाप्त हो गया।

मेहंदी जुलुस में सपा नेता सर्वेश शाक्य मंसूरी समाज के अध्यक्ष मुईन उद्दीन मंसूरी, अरशद अहमद, इशरत अहमद, , माजिद हुसैन वारसी,अफज़ल वारसी, हैदर हुसैन वारसी, सरवर हुसैन वारसी, खादिम अब्बास, मसूद तैमूरी,आमीन भाई,हाजी लड्डन, इरशाद अहमद,आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस की सुरक्षा में नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, एसडीएम विक्रम राघव, क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार, शहर कोतवाल यशवंत सिंह सहित स्पेशल पुलिस अधिकारी , रनवीर सिंह चौहान,। डॉ सुधीर गुप्ता
केके त्रिपाठी, विमलेश श्रीवास्तव, रणवीर राजावत, रणवीर सिंह चौहान, एस के शर्मा, सुशील शर्मा, सुनील तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

ताजिया कमेटी के कार्यक्रम में बोले सपा महासचिव, राम मंदिर प्रकरण की जांच की उठाई मांग

0
129344

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। नगर के मोहल्ला सराय खाम में ताजिया कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव का कमेटी पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतीक चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए तथा पूरे प्रकरण का निष्पक्ष और ईमानदारी से खुलासा होना चाहिए।

बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां भाजपा की सरकार है, वहां निष्पक्ष न्याय मिलने पर सवाल उठते हैं। उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना में 15 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए और मृतकों के परिजनों को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिया जाना चाहिए।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पूजा पाल को पार्टी से निकाला नहीं गया था, बल्कि उन्होंने स्वयं पार्टी छोड़ी थी। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में भगोड़े लोगों की भरमार है। कार्यक्रम में डॉ. बृजेश यादव, अजेंद्र गौर, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, राहुल गुप्ता, खन्ना यादव, गोपाल गुप्ता,आलोक गैंगल्स, मोहम्मद अहसान, अनिल प्रताप सिंह सहित ताजिया कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

नहर में मिला अज्ञात युवक की शव शिनाख्त में जुटी पुलिस

0
129497

चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के पास एक नहर में एक करीब 32 वर्षीय युवक का शव मिला युवक के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान हैं जिससे मर्डर की आशंका जताई जा रही है अलीनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ महेवा गांव के पास स्थित एक नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुँच गई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला शुरुआती जांच में मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष आंकी जा रही है चौंकाने वाली बात यह है कि युवक के गले पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं इस चोट को देखकर साफ लग रहा है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के थानों और गांवों की मदद से मृतक युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है अलीनगर पुलिस युवक की इस संदिग्ध मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और युवक की सही पहचान होने के बाद ही हत्या की असली वजह और पूरी कहानी साफ हो पाएगी फिलहाल पुलिस रंजिश और लूटपाट समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

चंदौली: पुलिस व एसटीएफ ने सवा करोड़ के गांजा किया बरामद

0
128528

चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जिले से नशा तस्करी को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस और वाराणसी एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है।सवा करोड़ का गांजा बरामद पुलिस और एसटीएफ की इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 501.380 किलोग्राम यानी करीब 5 क्विंटल अवैध गांजा जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपये से भी ज्यादा आंकी जा रही है।

पुलिस ने मौके से दो शातिर अंतरराज्यीय तस्करों को भी दबोचा है मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल चंदौली के पुलिस अधीक्षक (SP) आकाश पटेल ने इस कामयाबी की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से इस तस्करी के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की टीम एक्टिव हुई और पराग डेयरी के पास कटरिया अंडरपास के नजदीक तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी गई मसालों की बोरियों में छिपा था नशा नाकाबंदी के दौरान जब वहां से गुजर रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक के भीतर लोहे के एंगल लोड कर रखे थे और मसालों की बोरियां रखी थीं।

लेकिन जब गहराई से जांच की गई, तो इन बोरियों की आड़ में छिपाकर रखी गई गांजे की 20 बोरियां बरामद हुईं।बिहार के रहने वाले हैं तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। ये दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं। पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों तस्करों ने अपने इस काले कारोबार से जुड़े कई चौंकाने वाले राज उगले हैं, जिससे पूरे नेटवर्क का पता चल रहा है उड़ीसा से पूर्वांचल में होनी थी सप्लाई आरोपियों ने पूछताछ में कुबूला कि गांजे की यह इतनी बड़ी खेप उड़ीसा के बौध जिले से ट्रक में लादकर लाई जा रही थी। इसे वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में छोटे-छोटे तस्करों को सप्लाई किया जाना था। लेकिन इससे पहले कि वे अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते, यूपी पुलिस और एसटीएफ की सतर्कता ने उनके प्लान पर पानी फेर दिया।

राष्ट्रीय सनातन एकता मंच ने प्रदेश कार्यकारिणी में दी जिम्मेदारी, सलाहकार बने शिव कुमार शुक्ला

0
128353

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव चास्टा ने जिला शासकीय अधिवक्ता (क्राइम) इटावा शिव कुमार शुक्ला को प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत चतुर्वेदी की संस्तुति पर प्रदेश कार्यकारिणी में विधि सलाहकार पद पर मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र उन्हें एक सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत चतुर्वेदी, मंच के संरक्षक एडवोकेट उमेश दुबे एवं श्याम चौधरी ने संयुक्त रूप से शिव कुमार शुक्ला को मनोनयन पत्र भगवान परशुराम की प्रतिमा और तलवार सौंपी।

इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि शिव कुमार शुक्ला के विधिक अनुभव और सामाजिक सरोकारों का लाभ संगठन को मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को विधिक रूप से और अधिक मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह यादव, प्रदीप पांडे, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अजीत तोमर, एड. संजय कुमार,एड. तुषार गुप्ता, प्रमोद कुमार, सुबोध राजपूत, कमल किशोर माथुर, शिवम तिवारी, सुमित कुमार आर्य, बंटी मिश्रा, दिव्या मोहन चतुर्वेदी सहित अनेक पदाधिकारी, अधिवक्तागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं सीओ आयुषी सिंह, वसुधा वर्मा ने किया अभिनंदन

0
128505

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर), इटावा। क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रभावी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह को “नारी शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया। वसुधा वर्मा ने उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर वसुधा वर्मा ने कहा कि सीओ आयुषी सिंह ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और जनहितकारी सोच से महिलाओं एवं आमजन के बीच विश्वास की मजबूत नींव स्थापित की है। उनकी कार्यशैली न केवल महिलाओं बल्कि युवओं व युबातियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आयुषी सिंह ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली एक सशक्त महिला अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई है.@

सम्मान प्राप्त करने के बाद सीओ आयुषी सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या अन्य शिकायत होने पर महिलाएं बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क करें। एक महिला अधिकारी होने के नाते वे महिलाओं की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी बात खुलकर रखें, पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध है।

जसवंतनगर SBI को मिले नए शाखा प्रबंधक, ध्रुव कुमार साहू ने संभाला कार्यभार

0
127321

इटावा (संवाददाता – पंकज कुमार)। जिले के जसवंतनगर के भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI की मुख्य शाखा को नए शाखा प्रबंधक मिल गए हैं। ध्रुव कुमार साहू ने जसवंतनगर शाखा में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह चकरनगर शाखा में शाखा प्रबंधक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि पूर्व शाखा प्रबंधक हरीश तिवारी के प्रमोशन के बाद यह पद रिक्त हुआ था, जिसके बाद ध्रुव कुमार साहू की यहां तैनाती की गई।

कार्यभार संभालने के बाद ध्रुव कुमार साहू ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर, त्वरित और पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा और ग्राहकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। नए शाखा प्रबंधक के आगमन पर बैंक कर्मचारियों, स्थानीय व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार वर्षीय मासूम गंभीर, एंबुलेंस पहुंचने में लगा आधा घंटा

0
127598

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। कचौरा बाईपास पर दुर्गापुरा गांव के सामने सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, कचौरा बाईपास स्थित दुर्गापुरा गांव के सामने कचौरा घाट बाई पास निवासी धर्मेंद्र कुमार का चार वर्षीय पुत्र सुखदेव अपने मकान के सामने सड़क पार कर रहा था।

इसी दौरान कचौरा घाट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम करीब 20 फीट दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन घायल बच्चे को आनन-फानन में सीएचसी जसवंतनगर लेकर पहुंचे। वहां तैनात डॉ. विकास अग्निहोत्री ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए बताया कि उसे सिर में गंभीर चोट आई है तथा वह बेहोशी की अवस्था में है।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि रेफर कार्ड बनने के बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन सीएचसी से करीब एक किलोमीटर दूर बने प्वाइंट से अस्पताल पहुंचने में एंबुलेंस को आधे घंटे से अधिक समय लग गया। इससे परिजनों में नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि आपात स्थिति में एंबुलेंस सेवा की ऐसी कार्यप्रणाली गंभीर सवाल खड़े करती है।