Home Blog Page 5

कचोरा बाईपास मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम न होने से हादसों का खतरा बढ़ा, सांकेतिक बोर्ड, रिफ्लेक्टर और डिवाइडर लगाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग

0
132977

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग से कचोरा बाईपास की ओर जाने वाले मोड़ पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम न होने से लगातार सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने मोड़ पर सांकेतिक बोर्ड, रिफ्लेक्टर और डिवाइडर लगाए जाने की मांग करते हुए संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।
ग्रामीणों का कहना है कि कचोरा बाईपास का यह मोड़ काफी तीखा है और दूर से आने वाले वाहन चालकों को समय रहते स्पष्ट दिखाई नहीं देता। मोड़ पर किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड, दिशा-सूचक संकेतक अथवा रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं, जिससे वाहन चालक अचानक मोड़ पर पहुंच जाते हैं। इसके चलते कई बार आमने-सामने की टक्कर की स्थिति बन जाती है, जबकि कुछ वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में भी जा चुके हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई दुर्घटनाएं होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। उनका कहना है कि यदि मोड़ पर डिवाइडर, रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड और स्पीड वार्निंग संकेतक लगा दिए जाएं तो दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा होने के कारण यहां भारी और तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है।

हरिओम, श्याम सिंह, मनोज कुमार, रोहित, अविनाश कुमार, बृजकिशोर, जानकी प्रसाद, भारत सिंह और राकेश सहित अनेक ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जनहित में कचोरा बाईपास मोड़ पर जल्द से जल्द सुरक्षा संबंधी इंतजाम कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

ध्वस्तीकरण की नोटिस के बाद लोगों ने राजस्व विभाग पर सवाल

0
133126

चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जनपद के पीडीडीयू नगर स्थित सुभाषनगर में गाटा संख्या 219 की भूमि को लेकर विवाद गहरा गया है राजस्व विभाग ने कथित तौर पर तालाब की जमीन पर बने मकानों के संबंध में कई लोगों को नोटिस जारी किए हैं जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल है प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्होंने जमीन खरीदने से पहले जांच कराई थी और कई मामलों में विधिवत दाखिल-खारिज व रजिस्ट्री भी हुई थी स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया कि उनकी जमीन की एक वर्ष पूर्व जांच कराकर रजिस्ट्री कराई गई थी और राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर दाखिल-खारिज भी हुआ था।

अब उसी भूमि को तालाब बताते हुए उन्हें नोटिस भेजा गया है अधिवक्ता अंशुमान उपाध्याय ने बताया कि गाटा संख्या 219 का कुल रकबा 5.13 एकड़ है जिसमें केवल 78 डिसमिल भूमि तालाब के रूप में दर्ज रही है जबकि शेष भूमि भूमिधरी बताई जाती रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में पूरे रकबे को तालाब घोषित किया गया था, लेकिन बाद में उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई कर भूमिधरी और तालाब की जमीन का अलग-अलग निर्धारण करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद, समय-समय पर राजस्व अभिलेखों में अलग-अलग प्रविष्टियां होने से विवाद बना हुआ है वार्ड सभासद आरती ने जानकारी दी कि नगर पालिका के रिकॉर्ड में 78 डिसमिल भूमि तालाब के रूप में दर्ज है जिसका सौंदर्यीकरण भी कराया गया था उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में हुई रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज में राजस्व विभाग की भूमिका संदिग्ध रही है वहीं अन्य प्रभावित लोगों ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में जमीन खरीदी थी और आसपास की कई जमीनों का दाखिल-खारिज भी हो चुका था अब उन्हें तालाब की भूमि पर कब्जे का नोटिस मिला है मामले को लेकर प्रभावित लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच और स्पष्ट निर्णय की मांग कर रहे हैं।

मोबाइल मांगने के बहाने किशोर पर धारदार हथियार से हमला, सिर में गंभीर चोट

0
131984

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। कस्बे में रविवार शाम एक 15 वर्षीय किशोर पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

कस्बे के मोहल्ला केस्त निवासी शाहबुद्दीन का 15 वर्षीय पुत्र अयान खान रविवार शाम करीब पांच बजे अपने रिश्तेदारों के लिए कैंटीन से नाश्ता लेने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान डिस्कवर मोटरसाइकिल से आए तीन अज्ञात युवकों ने अयान से कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगा। बातचीत के दौरान ही एक युवक ने उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले के बाद तीनों आरोपी बाइक से नगर की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल अयान को लेकर थाने पहुंचे। वहां से पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसका मेडिकल परीक्षण कर उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, अयान के सिर में गंभीर चोट आई है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ललित चतुर्वेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

ओवरलोड डंपर पुलिया तोड़कर रजवाहे में गिरा, 2 घंटे तक लगा रहा जाम, यातायात रहा बाधित

0
131968

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर), इटावा। कचौरा घाट मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गिट्टी से भरा एक ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर गारमपुर रजवाहे में कोकाबली गांव के मोड़ पर स्थित बंबे में जा गिरा। डंपर के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे के कारण मार्ग पर करीब एक घंटे तक चक्काजाम की स्थिति बनी रही और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर आवागमन सुचारु कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिट्टी से लदा ओवरलोड डंपर काफी रफ्तार में था। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और डंपर सड़क किनारे बनी पुलिया को बुरी तरह तोड़ते हुए सीधे रजवाहे में जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक-परिचालक बाल-बाल बच गए। हालांकि, पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे मार्ग पर आगे के लिए भी सुरक्षा का खतरा पैदा हो गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों की मदद से खुलवाया जाम
हादसे की जानकारी मिलते ही कार्यवाहक थानाध्यक्ष ललित चतुर्वेदी और उपनिरीक्षक शुभम वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों ओर से आ रहे वाहनों को रुकवाया और स्थानीय लोगों के सहयोग से डंपर को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद इस मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।

ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद पुलिस और संबंधित प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पुलिया का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रात-दिन ओवरलोड वाहन बेधड़क दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

14 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ समापन, विधि छात्रों को मिला प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

0
131791

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में संचालित 14 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को विधि छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

प्रमाणपत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सात बैचों में विभाजित कर न्यायिक प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्हें इंजंक्शन, रिमांड, जमानत प्रार्थना पत्र, वन स्टॉप सेंटर, शेल्टर होम, लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

समापन अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजत सिंह जैन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी ने सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भावी अधिवक्ताओं एवं विधि छात्रों को न्यायिक व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना तथा कानून के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना है, ताकि वे भविष्य में अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकें।

कार्यक्रम में विभिन्न समूहों के मीडियेटर व अधिकार मित्र रामसुंदर दुबे, ऋषभ पाठक, बृजेश, कु. नीरजा, अक्षरा, सूर्यकांत, तथा विधि छात्र प्रशांत यादव, श्याम तिवारी, शिवदीप, महिमा, मोहिनी, इंदु यादव, दिव्या, मृणाली सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

जसवंतनगर में आचार्य सौभाग्य सागर एवं आचार्य सुरत्न सागर महाराज का भव्य मंगल प्रवेश, धर्मसभा में अपरिग्रह का दिया संदेश

0
130798

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। शहर से विहार करते हुए मरसलगंज गौरव आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 सुरत्न सागर जी महाराज ससंघ का जसवंतनगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। गुरुदेव की अगवानी सकल दिगंबर जैन समाज ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ की। मंदिर पहुंचने पर अभिषेक एवं शांतिधारा के उपरांत मंगलमय प्रवचन सभा को संबोधित करते हुए बाल ब्रह्मचारी राहुल भैया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के मन में निरंतर मुनि बनने की भावना बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “संग्रह का नाम जीवन नहीं, बल्कि अपरिग्रह का नाम ही वास्तविक जीवन है।” उन्होंने त्याग, संयम और सादगी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

इसके पश्चात आचार्य श्री 108 सुरत्न सागर जी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि जिनवाणी शाश्वत एवं सत्य है। वर्तमान काल में साक्षात शास्त्र और सद्गुरु का सान्निध्य प्राप्त होना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गुरु और शास्त्र की वाणी का श्रद्धापूर्वक श्रवण कर जीवन में उतारने से आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।आचार्य श्री ने कहा कि वर्तमान काल में प्रत्यक्ष मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं है, किंतु मोक्षमार्ग आज भी उपलब्ध है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार व्रत, संयम और धर्म का पालन कर आत्मकल्याण का प्रयास करना चाहिए। उनके प्रेरणादायी प्रवचनों का जैन समाज ने लाभ लेते हुए जसवंतनगर मे प्रवास करने का निवेदन किया।

इटावा में गमगीन माहौल में निकले ताजिए, ‘या अली-या हुसैन’ के नारों के बीच कर्बला में किए गए सुपुर्द-ए-खाक

0
130860
  1. इटावा में अशूरा पर निकले ताजिए, कर्बला में अकीदत के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
  2. मोहर्रम पर इटावा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल
  3. ‘या अली-या हुसैन’ के नारों से गूंजा इटावा, शहीद-ए-कर्बला को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

इटावा (संवाददाता पंकज राठौर): दस मोहर्रम (अशूरा) के अवसर पर शहीद-ए-कर्बला हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में इटावा शहर में पारंपरिक ताजियों, अलम, चौकियों और जुल्फिकार के जुलूस श्रद्धा और गमगीन माहौल में निकाले गए। “या अली” और “या हुसैन” के नारों के बीच ताजियों को स्थानीय कर्बला वाइस ख्वाजा में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

इससे पहले शहर के विभिन्न इमामबाड़ों और इमामबारगाहों में कुरानख्वानी, मजलिस और शहादत-ए-कर्बला पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। अलग-अलग मोहल्लों से निकले ताजिए रामगंज चौराहे पर एकत्र हुए, जहां बारह अखाड़ों के उस्तादों और खलीफाओं ने अपने शिष्यों के साथ शहीद-ए-कर्बला को सलामी पेश की। इसके बाद सभी जुलूस कर्बला के लिए रवाना हुए।

रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लंगर की व्यवस्था की गई। कई मोहल्लों के ताजिए अपनी अनूठी कलाकारी और आकर्षक डिजाइनों के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। इनमें चांदी की छतरी वाला ताजिया, मोर के आकार का ताजिया, हंस की चोंच वाला ताजिया तथा सफेद खड़ी का ताजिया विशेष रूप से चर्चा में रहे।

जुलूस की व्यवस्था और संचालन में कौमी तहफ्फुज कमेटी, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल और विभिन्न धर्मों के गणमान्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन में गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।

​पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0
130779

जसवंतनगर (​संवाददाता : पंकज राठौर) इटावा। पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) एवं उम्मुल मोमिनीन के संबंध में नाजिया इलाही द्वारा कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके विरोध में जसवंतनगर के मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार को संविधान एवं कानून के दायरे में रहते हुए एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। मार्च के बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। सौपे गए ज्ञापन में प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कानून के अनुसार आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

भावनाएं आहत, कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील, ज्ञापन में कहा गया है कि कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से देश-विदेश के करोड़ों मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अपील की कि सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई अमल में लाई जाए।

लोकतांत्रिक तरीके से जताया विरोध
​प्रदर्शनकारियों और प्रतिनिधियों का कहना है कि उनका यह विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से दर्ज कराया गया है। उन्होंने साफ किया कि वे देश की न्यायिक प्रक्रिया तथा कानून के शासन में पूर्ण विश्वास रखते हैं, इसलिए उन्होंने अपनी मांग को शांतिपूर्वक प्रशासन के सामने रखा है। ये लोग रहे मौजूद- एडवोकेट ज़ामिन खान, हाजी नसीम सिद्दीकी, इफ़्तेखार फारूकी, पाक मोहम्मद, अब्दुल हक़, अब्दुल्लाह अंसारी, जेनुल आब्दीन, नाज़िम, समीम खान, आसिफ, जुनेद सिद्दीकी, फ़राज़ वारसी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। महिला -असगरी फातिमा, तराना बेगम, इमरोज़ बेगम, अंजुम, रहीसा तथा अन्य महिलाओं की भी इस दौरान उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

मुहर्रम पर निकला दुलदुल का जुलूस

0
130269

चंदौली (संवाददाता शमशेर चौधरी)। जनपद के अलीनगर क्षेत्र में मुहर्रम पर निकला दुलदुल का जुलूस: जुलजनाह की जियारत को उमड़ी भीड़,या हुसैन’ की गूंज मुहर्रम की 10 तारीख पर शुक्रवार शाम के मुख्य बाजार में दुलदुल का जुलूस पूरी अकीदत के साथ निकाला गया इमाम हुसैन के घोड़े ‘जुलजनाह’ के प्रतीक के रूप में सजाए गए सफेद दुलदुल घोड़े को देखने के लिए बाजार में अकीदत मंदों की भीड़ उमड़ पड़ी इस जुलूस में ताजिया और अलम भी शामिल थे।

दुलदुल घोड़े को सफेद चादर और लाल निशानों के साथ सजाया गया था, जो कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन के घायल घोड़े की याद दिलाता है घोड़े के आगे-पीछे अंजुमन के लोग नौहा-मातम करते हुए चल रहे थे इस दौरान सिर पर सफेद पट्टी बांधे अकीदतमंद ‘या हुसैन या हुसैन’ की सदाएं बुलंद कर रहे थे कई नौजवान मातम करते हुए जुलूस के साथ चल रहे थे माहौल गमगीन था लोग अपने घरों की छतों से और सड़क किनारे खड़े होकर दुलदुल की जियारत कर रहे थे प्रमुख मार्गों से होता हुआ कर्बला पहुंचा जहां देर शाम ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया पैगंबर हजरत इमाम हुसैन की याद में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया का जुलूस निकाला गया।

नगर में कदीमी रास्तों से होता हुआ ताजिया जुलूस देर रात कर्बला पहुंचा सरकारी ताजिया तिरंगा का प्रतीक आगे-आगे चल रहा था उसके साथ छोटे बड़े ताजिया भ्रमण करते हुए एक साथ होकर कर्बला की तरफ रवाना हो गए जहां गूंजती या हुसैन की सदाओं के बीच महिलाओं ने पूरी रात मातम कर कर्बला के शहीदों का गम मनाया ताजिया के दौरान लकड़ी खेलने वालों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

ताजिया के साथ इस्तखार अहमद, अकील अहमद बाबू आब्दीन, इम्तियाज अहमद ,आबिद, निसार अहमद मुख्तार अहमद, सरवर अली ,अमजद , कमरुद्दीन सहित तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे इस अवसर नगर की ताजिया जुलूस निकाला गया और देर शाम तक कर्बला में ठंडा किया गया इस दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे पुलिस प्रशासन ने जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जहां
सुरक्षा में पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जों पर प्रशासन की कार्रवाई

0
130192

चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जनपद के पीडीयू नगर सुभाष नगर स्थित तालाब की सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन की टीम ने तालाब की भूमि पर बने अवैध निर्माणों को चिह्नीत कर दिया है अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया अधिकतम दस दिनों में पूरी कर ली जाएगी जिसके बाद अवैध भवनों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सुभाष नगर में करीब नौ बीघा तालाब की भूमि के बड़े हिस्से पर वर्षों से अवैध कब्जा कर मकान और अन्य निर्माण कर लिए गए हैं स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से इन अतिक्रमणों को हटाने की मांग की जा रही थी अब प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है।

एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि चिह्नी करण का कार्य पूरा होने के बाद सभी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।