Homeउत्तर प्रदेशहज़रत कासिम की याद में निकला मेंहदी का जुलूस, मेहंदी जुलूस की...

हज़रत कासिम की याद में निकला मेंहदी का जुलूस, मेहंदी जुलूस की छटा देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा

129315

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। हर साल की तरह इस साल भी मोहर्रम की आठ तारीख को शहीदाने करबला हज़रत कासिम की याद में कटरा शहाब खां स्थित मेहंदी वाले चबुतरे से मेहंदी का जुलूस अदबो एहतराम के साथ महबूब शाह वारसी की सरपरस्ती में कमेटी के वरिष्ठ सदस्य साजिद हुसैन वारसी ने झंडी दिखाकर शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। मेंहदी के जुलूस में सम्मिलित चौकियां दरगाह हजरत अबुल हसन शाह वारसी से सजकर ढोल-ताशों के साथ कटरा शहाब खां स्थित मेहंदी वाले चबुतरे पर आईं जहां पर शहर के मशहूर बैंडो ने हज़रत इमाम हुसैन एवं शहीदाने कर्बला की याद में मातमी धुन के साथ सलामी पेश की।

इससे पूर्व बारह अखाडो के खलीफा उस्ताद अपने शिष्यों के साथ चल रहे थे मेंहदी के जुलूस का अरशद वारसी, तहसीन इलाही, हसनैन वारसी हनी, दानिश वारसी, शहजाद वारसी एडवोकेट एवं सरवर वारसी आदि ने स्वागत किया। मेंहदी के जुलूस में सबसे आगे बड़ी तादाद में अलम व जुल्फकार लेकर श्रद्धालु चल रहे थे इसके अलावा शहर के अनेक बैंडों ने शहीदाने कर्बला हज़रत इमाम हुसैन की याद में मरसियों की धुन बजाई जिसको सुनकर जुलुस में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। मेहंदी जुलूस में सभी वर्गों के लोगों ने शहर में स्टाल लगाकर लंगर वितरण किया।

129312

मेहंदी जुलूस की छटा देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। मेहंदी के तुगरे को फूलों से सजाया गया इसके अलावा मदीना शरीफ काबा शरीफ एवं कर्बला की सैकड़ों झांकियां साथ चल रही थी मेहंदी जुलूस का जुलूस अपने मुकाम से उठकर शाह कमर मेवाती मोहल्ला कटरा पूरदल खा उर्दू मोहल्ला इस्लामिया इंटर कॉलेज नया शहर चौराहा से साबित गंज होता हुआ तिकोनिया मिश्री टोला छैराहा पचराहा राजा गंज बलदेव चौराहा होम गंज कबीर गंज कटरा सेवा कली होता अपने मुकाम कटरा शाहाब खां पर समाप्त हो गया।

मेहंदी जुलुस में सपा नेता सर्वेश शाक्य मंसूरी समाज के अध्यक्ष मुईन उद्दीन मंसूरी, अरशद अहमद, इशरत अहमद, , माजिद हुसैन वारसी,अफज़ल वारसी, हैदर हुसैन वारसी, सरवर हुसैन वारसी, खादिम अब्बास, मसूद तैमूरी,आमीन भाई,हाजी लड्डन, इरशाद अहमद,आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस की सुरक्षा में नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, एसडीएम विक्रम राघव, क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार, शहर कोतवाल यशवंत सिंह सहित स्पेशल पुलिस अधिकारी , रनवीर सिंह चौहान,। डॉ सुधीर गुप्ता
केके त्रिपाठी, विमलेश श्रीवास्तव, रणवीर राजावत, रणवीर सिंह चौहान, एस के शर्मा, सुशील शर्मा, सुनील तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES

Most Popular