
चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जिले से नशा तस्करी को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस और वाराणसी एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है।सवा करोड़ का गांजा बरामद पुलिस और एसटीएफ की इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 501.380 किलोग्राम यानी करीब 5 क्विंटल अवैध गांजा जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपये से भी ज्यादा आंकी जा रही है।
पुलिस ने मौके से दो शातिर अंतरराज्यीय तस्करों को भी दबोचा है मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल चंदौली के पुलिस अधीक्षक (SP) आकाश पटेल ने इस कामयाबी की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से इस तस्करी के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की टीम एक्टिव हुई और पराग डेयरी के पास कटरिया अंडरपास के नजदीक तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी गई मसालों की बोरियों में छिपा था नशा नाकाबंदी के दौरान जब वहां से गुजर रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक के भीतर लोहे के एंगल लोड कर रखे थे और मसालों की बोरियां रखी थीं।
लेकिन जब गहराई से जांच की गई, तो इन बोरियों की आड़ में छिपाकर रखी गई गांजे की 20 बोरियां बरामद हुईं।बिहार के रहने वाले हैं तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। ये दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं। पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों तस्करों ने अपने इस काले कारोबार से जुड़े कई चौंकाने वाले राज उगले हैं, जिससे पूरे नेटवर्क का पता चल रहा है उड़ीसा से पूर्वांचल में होनी थी सप्लाई आरोपियों ने पूछताछ में कुबूला कि गांजे की यह इतनी बड़ी खेप उड़ीसा के बौध जिले से ट्रक में लादकर लाई जा रही थी। इसे वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में छोटे-छोटे तस्करों को सप्लाई किया जाना था। लेकिन इससे पहले कि वे अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते, यूपी पुलिस और एसटीएफ की सतर्कता ने उनके प्लान पर पानी फेर दिया।
