Homeउत्तर प्रदेशओवरलोड डंपर पुलिया तोड़कर रजवाहे में गिरा, 2 घंटे तक लगा रहा...

ओवरलोड डंपर पुलिया तोड़कर रजवाहे में गिरा, 2 घंटे तक लगा रहा जाम, यातायात रहा बाधित

131968

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर), इटावा। कचौरा घाट मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गिट्टी से भरा एक ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर गारमपुर रजवाहे में कोकाबली गांव के मोड़ पर स्थित बंबे में जा गिरा। डंपर के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे के कारण मार्ग पर करीब एक घंटे तक चक्काजाम की स्थिति बनी रही और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर आवागमन सुचारु कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिट्टी से लदा ओवरलोड डंपर काफी रफ्तार में था। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और डंपर सड़क किनारे बनी पुलिया को बुरी तरह तोड़ते हुए सीधे रजवाहे में जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक-परिचालक बाल-बाल बच गए। हालांकि, पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे मार्ग पर आगे के लिए भी सुरक्षा का खतरा पैदा हो गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों की मदद से खुलवाया जाम
हादसे की जानकारी मिलते ही कार्यवाहक थानाध्यक्ष ललित चतुर्वेदी और उपनिरीक्षक शुभम वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों ओर से आ रहे वाहनों को रुकवाया और स्थानीय लोगों के सहयोग से डंपर को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद इस मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।

ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद पुलिस और संबंधित प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पुलिया का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रात-दिन ओवरलोड वाहन बेधड़क दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES

Most Popular