Home Blog Page 13

भीषण गर्मी में यात्रियों की प्यास बुझाने को आगे आए कर्मचारी, इटावा जंक्शन पर चला जल सेवा अभियान

0
112957

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज कर्मचारी संयुक्त परिषद, इटावा द्वारा गुरुवार को इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एकदिवसीय “जल सेवा” अभियान चलाया गया। अभियान के तहत परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ट्रेनों के प्रत्येक डिब्बे में पहुंचकर यात्रियों को शीतल जल, बिस्किट और फल वितरित किए। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को पेयजल और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना मानवीय सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। इसी भावना के तहत यह अभियान संचालित किया गया, जिसे यात्रियों ने भी सराहा।

अभियान में परिषद के संरक्षक प्रदीप सक्सेना, जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला मंत्री पवन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्रा एवं वीरेंद्र कुमार, रेलवे शाखा मंत्री दलील सिंह यादव, भूतपूर्व शाखा मंत्री रामावतार यादव, उपाध्यक्ष विपिन धनगर, राजेश तिवारी, प्रवीण पांडेय, मनीष चतुर्वेदी, माध्यमिक शिक्षक जिला मंत्री मनोज त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, राहुल सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा पंचायत विभाग के मनोज कुमार, महिपाल सिंह, मनीष बाबू, इंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश, राजकुमार, प्रहलाद कुमार, नीरज, राजवीर, मोहित, रत्नेश कुमार और अजय समेत दर्जनों कर्मचारियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टेशन प्रबंधक पी.एम. मीणा का विशेष सहयोग रहा। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि जनसेवा के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत और सहायता मिलती रहे।

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी की दी जानकारी, अधिकारियों ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

0
112928
  • राज्य कर विभाग ने व्यापारियों को जीएसटी नियमों और ऑनलाइन सेवाओं की दी जानकारी..
  • सवाल-जवाब सत्र में कर संबंधी समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान..

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) । राज्य कर विभाग द्वारा गुरुवार को कस्बे में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं तथा विभागीय सुविधाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था कार्यक्रम का संचालन राजीव माथुर ने किया।

कार्यक्रम में राज्य कर अधिकारी अरुण सिंह ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, ई-वे बिल व्यवस्था तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं, जिससे व्यापारियों को पारदर्शी और त्वरित सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। अधिकारियों ने व्यापारियों से समय पर रिटर्न दाखिल करने और कर नियमों का पालन करने की अपील भी की।

संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, शंकाओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। विभागीय अधिकारियों ने सभी प्रश्नों को गंभीरता से सुनते हुए उनका समाधान बताया तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। अधिकारियों ने कहा कि विभाग व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है और ऐसे कार्यक्रम विभाग एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

कार्यक्रम में अपर आयुक्त (वित्तीय) द्वितीय सुरेंद्र सिंह, उपायुक्त राज्य कर अनुरोध कुमार राय, खंड द्वितीय के मनीष कुमार राय, राकेश कुमार, रंजय कुमार तथा राज्य कर अधिकारी अनुराग जायसवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर रामकुमार जैन, संजय जैन, राजीव माथुर, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, हाजी इल्तमाश अहमद, दयाशंकर गुप्ता, सोनू शर्मा, प्रमेश पोरवाल, विनोद जैन, अशोक गुप्ता सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इनके नियमित आयोजन की मांग की।

बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने घेरा राजा का बाग सब स्टेशन

0
112222

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सराय भूपत (कटेखेड़ा) में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार सुबह फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने राजा का बाग 33/11 केवी विजली उपकेंद्र पहुंचकर घेराव किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों कमलेश, सुधीर, सौरभ, साहुल, रजनी, बिट्टी, सूरजपाल, राकेश, संतोष ब्रजभान आदि का आरोप है कि पिछले करीब 15 दिनों से गांव में मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। रात के समय बिजली लगभग पूरी तरह गायब रहती है, जिससे भीषण गर्मी और उमस में लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रातभर लोग गर्मी के कारण सो नहीं पा रहे हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है और लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर एमसीवी वाला लगाए जाने के बाद से बिजली आपूर्ति की स्थिति और खराब हो गई है। आए दिन ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल समाधान की मांग की। सूचना पर पहुंचे राजा का बाग फीडर के सुपरवाइजर ललित पाल ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि लाइनमैनों को मौके पर भेज दिया गया है। संभवतः अधिक लोड के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे सड़क जाम और धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। उधर, विजली विभाग के एसडीओ आनंद पाल सिंह ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। यदि किसी को संदेह है तो वह विभाग में आकर सप्लाई संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण कर सकता है।

जाहरवीर गोगा जी महाराज की कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, विशाल भंडारे का आयोजन

0
111340

बेवर (संवाददाता – अमन कुमार) मैनपुरी। जिले के बेवर क्षेत्र में आयोजित जाहरवीर गोगा जी महाराज की पावन कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कथा के द्वितीय दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे, जिससे पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान कर धर्म, आस्था और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त किया। कथा आयोजन में परीक्षित की भूमिका अनिल कुमार एवं रीना कुमारी द्वारा निभाई जा रही है।

वहीं कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक वीरेंद्र नाथ शास्त्री एवं गुरुजी पंडित नरेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया जा रहा है। दोनों विद्वानों ने जाहरवीर गोगा जी महाराज के जीवन, उनके आदर्शों, लोककल्याणकारी कार्यों तथा धर्म के प्रति समर्पण का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति रस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में वैदिक विधि-विधान से यज्ञ का संचालन यज्ञाचार्य पंडित विनोद कुमार शास्त्री द्वारा किया जा रहा है। यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया है।

111337

कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और दूर-दूर से लोग कथा सुनने पहुंच रहे हैं।आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कथा के साथ-साथ 1 जून से 3 जून तक लगातार विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भंडारे में क्षेत्र के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस धार्मिक आयोजन का संचालन अनिल कुमार एवं सुनील कुमार द्वारा किया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि यह सातवां विशाल भंडारा एवं कथा महोत्सव है, जिसका उद्देश्य समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। कथा और भंडारे के माध्यम से लोगों को एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश भी दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि जाहरवीर गोगा जी महाराज की कथा सुनकर उन्हें मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हो रही है। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

सरकारी बंजर भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

0
110889

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। क्षेत्र के ग्राम जगसौरा में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सरकारी भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा होने के कारण सार्वजनिक हित प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि राजस्व अभिलेखों में भूमि संख्या 428 सरकारी बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उक्त भूमि को जोतकर अपनी निजी भूमि में शामिल कर लिया है और लंबे समय से उस पर कब्जा जमाए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के कारण गांव के सामुदायिक हितों को नुकसान पहुंच रहा है।

शिकायतकर्ताओं में रीना देवी, वीणा देवी, ओमप्रकाश, जितेंद्र कुमार, राशिद खान, कमलेश कुमार, पवन कुमार, अवधेश कुमार और गिरिजा कुमारी समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं। उन्होंने मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करे तथा अभिलेखों के आधार पर भूमि की पैमाइश कराकर उसे कब्जामुक्त कराया जाए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने क्षेत्रीय लेखपाल को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम के आदेश के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि जांच पूरी होने पर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाएगा।

लगभग 70 बिजली पोल टूटने से 2 दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में, मरम्मत में जुटा विभाग

0
111023

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। रविवार देर शाम आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। खराब मौसम के चलते बिजली विभाग के 33 केवी और 11 केवी लाइन के करीब 70 पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गए, जिससे दो दर्जन से अधिक गांवों की विजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीण रविवार शाम से ही बिजली संकट से जूझ रहे हैं। वहीँ इन गाँव में लगभग25 से 30 हजार की आवादी प्रभावित हुई है।

बिजली आपूर्ति बाधित होने से गढ़ी जालिम, नगला नवल, धनुआ, भावलपुर, सुगंध नगर, नगला नारिया, कुरसेना, कंचनिया, अजनोरा, शाहजहांपुर, फतेहपुरा, पड़रपुरा, रायनगर सहित बलरई फीडर के नगला रामसुंदर और खंदिया समेत कई गांव प्रभावित हैं। ग्रामीण रामोतार, सुरेश, अजब सिंह, बबलू, राजेश, आलोक, ब्रजेश, रामवीर, कमलेश आदि का कहना है कि लगातार बिजली न आने से सबसे अधिक परेशानी पशुओं के लिए चारा और पानी की व्यवस्था करने में हो रही है। घरों में अंधेरा पसरा हुआ है और गर्मी व उमस के बीच लोग रातें जागकर काटने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मिट्टी का तेल उपलब्ध हो जाता था, जिससे बिजली कटौती के दौरान कुछ राहत मिल जाती थी, लेकिन अब उसका वितरण बंद होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बारिश के बाद गांवों में सांप और बिच्छुओं के निकलने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
बिजली न होने से मोबाइल फोन चार्ज करने, पेयजल की व्यवस्था करने और दैनिक कार्यों में भी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं रात के समय मच्छरों के प्रकोप ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

इस संबंध में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) आनंद पाल सिंह ने बताया कि विभागीय जेई, लाइनमैन और ठेकेदार की टीम रविवार रात से ही मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। क्षतिग्रस्त पोलों और तारों को बदलने का काम तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सोमवार रात तक बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि कुछ गांवों में कार्य शेष रह जाता है तो वहां मंगलवार तक आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
क्रोसर: आंधी और ओलावृष्टि से 70 बिजली पोल क्षतिग्रस्त
25 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप
विभाग की टीमें रात से मरम्मत कार्य में जुटीं
ग्रामीणों को पानी, पशुचारे और मच्छरों की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है

तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो का संदेश: नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने रैली और नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

0
110777

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

110791

विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान “तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त बनाओ देश” और “स्वस्थ जीवन अपनाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशों से दूर रहने का संदेश दिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने इटावा जिला अस्पताल में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, आर्थिक नुकसान और सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

110787

संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि युवा पीढ़ी को तंबाकू और अन्य नशे की लत से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था की निदेशक डॉ. रीमा मंडल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता भी आवश्यक है। उन्होंने सभी से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने तंबाकू मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ट्रेन की चपेट में आने से 32 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत

0
110142

चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के समीप रविवार को पटना रेलवे लाइन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से 32 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी आरपीएफ द्वारा दिए जाने के बाद अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

लेकिन पहचान नहीं हो सकी मृतक युवक लोअर टी-शर्ट और हवाई चप्पल पहने हुए था उसकी उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए जिला चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है इस संबंध में पूछे जाने पर अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है आसपास के थानों में भी सूचना भेजी गई है

हिंदी पत्रकारिता दिवस की 200 वीं वर्षगांठ पर सदर विधायिका ने किया दर्जनों पत्रकारों को सम्मानित

0
110133

सही को सही और गलत को गलत लिखने वाला ही पत्रकार है: सरिता भदौरिया

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। हिंदी पत्रकारिता दिवस की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में 50 से अधिक वरिष्ठ एवं नवोदित पत्रकारों का सम्मान कर उन्हें दुर्घटना बीमा पॉलिसी तथा पहचान पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया ने कहा कि आजादी के समय से ही पत्रकारों ने इस देश और समाज की भलाई के लिए बहुत कुछ सहा है। पत्रकारिता तब भी बहुत कठिन थी और आज भी कठिन है, पत्रकारिता सच की आवाज़ है। सही को सही और गलत को गलत लिखना ही सच्ची पत्रकारिता है। लेकिन सच लिखने वाला वही पत्रकार आज जब सच लिखने की सज़ा पाता है तो बहुत चिंता होती है। इसलिए सच्चे पत्रकारों को सम्मान और संरक्षण दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित इस सम्मेलन में जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान करके वास्तव में मैं स्वयं को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि पत्रकार और अधिवक्ता का परस्पर अभिन्न नाता है, क्योंकि ये दोनों ही पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं। अधिवक्ता और पत्रकार न हों तो अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ कोई लड़ाई नहीं लड़ सकता।

वरिष्ठ पत्रकार गणेश ज्ञानार्थी ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है। सच्चे पत्रकार हमेशा से सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
जिले के निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकार पीड़ितों की आवाज उठाने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले मनोज कुमार कठेरिया समेत 60 पत्रकारों को सदर विधायिका सरिता भदौरिया ने श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

चंदौली: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार भवन सहमति

0
110152

चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जनपद में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर चंदौली प्रेस क्लब नहोटल गुलमोहर में एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया। दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए इस कार्यक्रम में जिले के हिंदी भाषी पत्रकारों को सम्मानित किया गया और पत्रकार भवन निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनी चंदौली प्रेस क्लब पर होटल गुलमोहर में एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए इस कार्यक्रम में जिले के हिंदी भाषी पत्रकारों को सम्मानित किया गया और पत्रकार भवन निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं विसंगतियों और कुरीतियों को उजागर करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने पत्रकारों को शासन-प्रशासन और जनता के बीच मजबूत सेतु बताया।

विधायक ने कहा पत्रकारों को उनका अपना भवन दिलाने का पूरा प्रयास करेंग विधायक रमेश जायसवाल ने सबसे महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा, जनपद में अभी तक पत्रकारों के लिए स्थायी प्रेस क्लब भवन नहीं बन सका है मैं जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री स्तर तक इस मुद्दे को उठाकर पत्रकारों को उनका अपना भवन दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा। सैयदराजा विधायक ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, पत्रकार अपनी भाषा के माध्यम से जनता शासन और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करते हैं वे संघर्ष और मेहनत से समाज की आवाज बनते हैं और सरकार भी उनकी बातों को गंभीरता से सुनती है।

110245

पत्रकार पूरी निष्ठा और साहस के साथ निभा रहे अपनी जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार यादवेश कुमार ने वर्तमान पत्रकारिता की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का स्वरूप बदल चुका है अब यह क्षेत्र ज्यादा चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा हो गया है, फिर भी पत्रकार पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. केएन पांडेय, सूर्यमुनि तिवारी, वाराणसी विकास प्राधिकरण सदस्य अम्बरीश सिंह भोला सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिले के कई पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इनमें सूचना अधिकारी कृष्णा यादव, अभिषेक मंजीत सिंह, रिंकू सिंह, सतीश जिंदल, अजय श्रीवास्तव, अंकित सिंह आदि शामिल रहे चंदौली प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष राम अवतार तिवारी, पडॉ. अनिल यादव, अमित द्विवेदी, चंचल यादव समेत क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि दमदार बनारसी ने किया। यह आयोजन न केवल पत्रकारों के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि पत्रकार भवन निर्माण जैसे लंबे समय से लंबित मुद्दे पर ठोस चर्चा और राजनीतिक सहमति मिली।