Home Blog Page 12

विश्व पर्यावरण दिवस पर औरैया में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

0
113430

औरैया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में जिला गंगा समिति द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशन और प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सी. पी. सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

113442

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष श्री अनूप गुप्ता रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण करने और स्वच्छता को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना है तो वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा।

113449

कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति एवं नमामि गंगे सुश्री साक्षी शुक्ला ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नदियों, जल स्रोतों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर बल दिया।

इस अवसर पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री देवेन्द्र गौतम, वन दरोगा श्री पवन यादव, विचित्र पहल संस्था के सदस्य श्री आनंद नाथ गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

113434 edited

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, जल संरक्षण और स्वच्छ एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूक करना था। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएचसी बलरई में जागरूकता गोष्ठी, वृक्षारोपण और वृक्ष भंडारा आयोजित

0

वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर,क्षेत्रीय वन अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम, ग्रामीणों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

113941

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर थाना क्षेत्र के बलरई गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वन विभाग की ओर से जागरूकता गोष्ठी, वृक्षारोपण एवं वृक्ष भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसरेहर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन उपक्षेत्रीय वन अधिकारी अजीत पाल सिंह ने किया। गोष्ठी में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

113943

इस दौरान अतिथियों एवं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। साथ ही वृक्ष भंडारा कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पौधों का वितरण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रथम संजय मिश्रा रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह एवं बलरई थानाध्यक्ष कृपाल सिंह शामिल रहे। इसके अलावा वन रक्षक सचिन कुमार, योगेंद्र कुमार सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 6 जून को इटावा आएंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

0
113937

इटावा। गौवंश संरक्षण और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर देशव्यापी जनजागरण अभियान चला रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 6 जून को इटावा पहुंचेंगे। उनकी 81 दिवसीय गविष्टी यात्रा के इटावा आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज ने यात्रा के उद्देश्य, कार्यक्रम और स्वागत व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज ने बताया कि वर्तमान समय में गौवंश संरक्षण एक राष्ट्रीय विषय बन चुका है। इसी उद्देश्य से ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा भीषण गर्मी के बीच 81 दिवसीय गविष्टी यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा गोरखपुर से प्रारंभ हुई है और विभिन्न जनपदों से होते हुए 6 जून को इटावा पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौमाता के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना, गौवंश की रक्षा के लिए जनसमर्थन जुटाना तथा गौहत्या पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को मजबूत करना है। इसके साथ ही गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर भी जनमत तैयार किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि शंकराचार्य जी का इटावा आगमन धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके स्वागत को लेकर जिले भर के संत-महात्माओं, गौभक्तों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल है। यात्रा के स्वागत और विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी आयोजक मंडल तथा विधानसभा प्रभारी आयुष चौधरी को सौंपी गई है। विधानसभा प्रभारी आयुष चौधरी ‘रेशू’ ने बताया कि 6 जून को जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज का स्वागत सागर होटल से किया जाएगा। इसके बाद उनका काफिला आईटीआई चौराहा, एसएसपी चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टिक्सी मंदिर के सामने स्थित ऐतिहासिक बिट्ठल आश्रम पहुंचेगा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बिट्ठल आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम एवं संत सम्मेलन आयोजित होगा, जहां गौसंरक्षण और राष्ट्रमाता अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके पश्चात शहर के एक अन्य गार्डन में भी कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी एवं गौभक्त शामिल होंगे। इटावा के कार्यक्रमों के उपरांत शंकराचार्य जी बकेवर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां यात्रा के अगले चरण के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजकों का कहना है कि गवेष्टी यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गौवंश संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का एक व्यापक अभियान है। यात्रा के माध्यम से देशभर में गौशालाओं की स्थिति, निराश्रित गौवंश की समस्या तथा गौसंरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के इटावा आगमन को लेकर जिले के संत समाज, गौसेवा संगठनों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर गौसंरक्षण के इस जनजागरण अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।

नगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को चला अभियान, बाजारों व चौराहों का किया निरीक्षण

0
113737

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। नगर की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सीओ आयुषी सिंह ने नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की।

गश्त के दौरान सीओ ने पाया कि कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा से बाहर सड़क तक फैला रखा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। इस पर उन्होंने संबंधित दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर रखा सामान तत्काल हटवाया। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी जांची गई। सीओ ने कैमरों की रिकॉर्डिंग एवं निगरानी व्यवस्था का परीक्षण किया तथा जिन स्थानों पर कैमरे नहीं लगे हैं, वहां सुरक्षा की दृष्टि से शीघ्र सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी तथा घटनाओं के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सीओ आयुषी सिंह ने नागरिकों से भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, कृष्ण कुमार, ललित चतुर्वेदी, शुभम वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इटावा में शुरू हुए लीगल एड क्लीनिक, लॉ स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप का मौका

0
113852

इटावा (संवाददाता – पंकज राठौर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिले की सभी तहसीलों के पांच-पांच दूरस्थ गांवों में लीगल एड क्लीनिक स्थापित किए हैं, जहां ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी सहायता और अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।

प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी ने बताया कि इन केंद्रों पर पराविधिक स्वयंसेवक और अधिकार मित्र लोगों को सरकारी योजनाओं और न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करेंगे।

साथ ही, 11 जून से 14 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। इच्छुक विधि छात्र-छात्राएं 8 जून तक आवेदन कर सकते हैं। कानूनी जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह पहल ग्रामीणों और छात्रों दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

एडीजी एस.के. भगत ने मैनपुरी में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0
113130

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। आगरा जोन के एडीजी एस.के. भगत के जनपद मैनपुरी में प्रथम आगमन पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीजी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में तांगा स्टैंड से वाल्मीकि पुलिया तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान एडीजी ने बाजारों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की स्थिति का निरीक्षण किया तथा आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझावों की जानकारी ली।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखें तथा अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें।एडीजी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित जानकारी एडीजी को उपलब्ध कराई अधिकारियों ने उन्हें जनपद में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों और सुरक्षा प्रबंधों से भी अवगत कराया। एडीजी के इस दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिया। उनके निरीक्षण से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए।

“मिशन समाधान” का असर, पूरे जनपद में हटे अतिक्रमण, ग्रामसभा की भूमि कराई गई मुक्त

0
113094

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में संचालित “मिशन समाधान” अभियान के तहत जनपद की सभी तहसीलों में लंबे समय से लंबित भूमि विवादों के निस्तारण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर विवादित मामलों का समाधान कराया तथा ग्रामसभा की भूमि को कब्जामुक्त कराकर उसे सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित कराया।

अभियान के अंतर्गत जनपद की सभी तहसीलों में राजस्व और पुलिस की कुल 24 संयुक्त टीमों का गठन किया गया। टीमों ने चिन्हित भूमि विवादों में दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुनवाई कर कई मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराया। साथ ही ग्रामसभा की भूमि से अवैध कब्जे हटवाकर उसे खेल मैदान, मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, गोवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था और वृक्षारोपण जैसे जनहित कार्यों के लिए आरक्षित कराया गया।

तहसील करहल के ग्राम हरवाई में लगभग 40 वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में रहे चकमार्ग को चिन्हित कर कब्जामुक्त कराया गया तथा मार्ग पर मिट्टी डलवाकर आवागमन सुगम बनाया गया। ग्राम मासरपुर और बामतपुर में भी दोनों पक्षों की उपस्थिति में लंबित शिकायतों का समाधान किया गया। ग्राम बामतपुर में चकमार्ग एवं नाली पर हुए अतिक्रमण को हटाकर सार्वजनिक उपयोग के लिए मुक्त कराया गया।इसी प्रकार तहसील करहल के ग्राम नगला डम्बर में अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद की मौजूदगी में अवरुद्ध चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

तहसील भोगांव में आवेदक गौतम की शिकायत पर भूमि की पैमाइश कराकर आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विवाद का निस्तारण किया गया।जिला प्रशासन का कहना है कि “मिशन समाधान” के माध्यम से भूमि विवादों का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल रही है तथा सार्वजनिक भूमि को जनहित के कार्यों के लिए संरक्षित किया जा रहा है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मैनपुरी में 5 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

0
113074 1

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को जनपद में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक में सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण कराने और पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधों की संख्या बढ़ाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने का संकल्प है। उन्होंने अमृत सरोवर, तालाब, सड़क एवं एक्सप्रेस-वे किनारे, नदियों और नहरों के तट, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायत परिसरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों को पौधारोपण के प्रमुख केंद्र बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जनपद को इस वर्ष 5 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग को सर्वाधिक लक्ष्य दिया गया है, जबकि कृषि, उद्यान, वन एवं नगर विकास विभागों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी विभागों को समय पर पौधों का उठान सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया अपने नाम से पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों को भी अभियान से जोड़कर जनभागीदारी बढ़ाई जाए।

अभियान को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए वन विभाग एवं सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा एक डिजिटल पोर्टल विकसित किया गया है। क्यूआर कोड स्कैन कर कोई भी व्यक्ति अपने लगाए गए पौधे का विवरण, फोटो और स्थान की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेगा। इससे पौधारोपण की वास्तविक स्थिति की निगरानी और सत्यापन संभव होगा।जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग को फलदार पौधों को प्राथमिकता देने तथा किसानों को खेतों और निजी भूमि पर पौधारोपण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आगामी तहसील दिवस, जनता दर्शन और अन्य शिविरों में भी निःशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। अभियान के अंत में प्रत्येक विकास खंड में सर्वाधिक पौधे लगाने वाले 20-20 लोगों को “वृक्ष मित्र” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर 19,286 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

0
113072

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 19,286 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रत्येक केंद्र पर एंबुलेंस, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका को ठंडे पानी के टैंकर और साफ-सफाई की व्यवस्था करने को कहा

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता प्रदेश और जनपद की प्रतिष्ठा से जुड़ी है। वर्तमान में नकल के विरुद्ध कठोर कानून लागू हैं, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने कहा कि परीक्षा संचालन के लिए निर्धारित मानक प्रक्रिया पूर्व में हुई घटनाओं और अनुभवों के आधार पर तैयार की गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रारंभ होने से लेकर समाप्ति तक प्रत्येक प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण सुरक्षा और जांच व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि 6 जून से किसी भी परीक्षा केंद्र में अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथा सभी सीसीटीवी कैमरे लगातार संचालित रखे जाएंगे। अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

जनपद के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज सहित 11 केंद्रों पर परीक्षाआयोजित की जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

फेरी लगाकर लौट रहे कपड़ा व्यापारी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, सीएचसी से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

0
112963

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। बलरई-भदान मार्ग पर तिजोरा गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के सामने सड़क हादसे में कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार नगर के जैन मोहल्ला निवासी 52 वर्षीय रामनरेश पुत्र भजनलाल गांव-गांव घूमकर कपड़ों की फेरी लगाते हैं। गुरुवार को वह तिजोरा गांव से फेरी लगाकर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान ईंट भट्ठे के सामने एक ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही उनकी बेटी सुकन्या नगर के जैन मोहल्ला से बलरई मौके पर पहुंची। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता को ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर ने टक्कर मारी है। परिजन घायल रामनरेश को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर लेकर पहुंचे।
सीएचसी में डॉ. आदित्य यादव एवं नर्सिंग ऑफिसर आसिफ अली ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बलरई कृपाल सिंह ने बताया कि मौके पर पीआरवी पहुँची थीं उसमें तैनात कांस्टेबल ने घायल हुए व्यक्ति को उनकी बेटी के साथ एम्बुलेंस से सीएचसी पर भर्ती कराया है।