Homeउत्तर प्रदेशपल्सर की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल

पल्सर की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल

95161

बेवर/मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। नशे में वाहन चला रहे पल्सर चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। घटना में दंपती व उनका पुत्र घायल हो गया। मामले में पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने पर पल्सर सवार का ब्रीद एनालाइज़ टेस्ट कर दस हजार का जुर्माना कर बाइक सीज कर दी। मामले के अनुसार विनय कुमार अपनी पत्नी बेबी व पुत्र किट्टू के साथ गांव कमलपुर जा रहे थे। जीटी रोड पर एक नर्सिंग होम के सामने नशे में पल्सर सवार विपिन पुत्र किशन लाल निवासी धुबिया ने टक्कर मार दी। घटना में विनय कुमार, बेबी, किट्टू चोटिल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बेवर लाया गया जहां किट्टू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पल्सर सवार का ब्रीद एनालाइज़ टेस्ट कर दस हजार का चालान व पल्सर को सीज कर दिया।

MiH News
MiH Newshttps://mihnews.in
MiH News का मुख्य उद्देश्य है आप लोगो तक ताज़ा जानकारी को सबसे तेज और सबसे पहले पहुँचाना है। हम तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular