Homeउत्तर प्रदेशएलाऊ पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की 10 मोटरसाइकिलों सहित तीन शातिर...

एलाऊ पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की 10 मोटरसाइकिलों सहित तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

95636

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। जनपद मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में अरुण कुमार के सफल पर्यवेक्षण में एलाऊ थाना पुलिस और एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। साथ ही एक तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष अवनीश कुमार त्यागी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नीलकमल तथा एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम 12 मई 2026 को कुसमरा-मैनपुरी रोड स्थित मधुपुरी तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक युवक को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रवि कुमार पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ग्राम बसावनपुर थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में रवि कुमार ने अपने साथियों के बारे में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम बसावनपुर निवासी शिवम कुमार पुत्र राकेश तथा अमित कुमार पुत्र कुँवरपाल को उनके घरों से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से भी एक-एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।इसके बाद तीनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने बसावनपुर नहर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई सात अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

इस तरह कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें पुलिस ने बरामद कर लीं।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने साथी सचिन कुमार निवासी नगला मोती थाना एलाऊ के साथ मिलकर मैनपुरी, कन्नौज, इटावा तथा आसपास के जनपदों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस अब फरार आरोपी सचिन कुमार की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और चोरी की मोटरसाइकिलों को छिपाकर बेचने की तैयारी करता था।

MiH News
MiH Newshttps://mihnews.in
MiH News का मुख्य उद्देश्य है आप लोगो तक ताज़ा जानकारी को सबसे तेज और सबसे पहले पहुँचाना है। हम तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular