Homeउत्तर प्रदेशबाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शिवपाल यादव ने किया...

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शिवपाल यादव ने किया माल्यार्पण, 2027 में सपा सरकार बनने का दावा।

69950

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। नगर के मोहल्ला कोठी कैस्त में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की इसके साथ गाँव डुडहा,धरवार में भी पहुँच कर सभा संबोधित की।
इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दुनिया के विभिन्न संविधानों का अध्ययन कर भारत को एक सशक्त संविधान दिया, जिसके चलते आज हर नागरिक को अपने अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना होगा और संविधान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि संविधान पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी और यदि ऐसा होता है तो सभी को सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करना होगा।

69947

राजनीतिक संदर्भ में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य होंगे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के नाम पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है, जबकि समाजवादी पार्टी धरातल पर कार्य करने में विश्वास रखती है।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव,सुभाष गुप्ता, आशुतोष टोनू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम से पूर्व बहुजन समाज पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क पर बैनर के साथ विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जो लोग पहले अंबेडकर पार्क व सामाजिक स्थलों को “अय्याशी का अड्डा” बताते थे, वही आज यहां आकर घुटने टेकने को मजबूर हैं। हालांकि विरोध करने वाले कुछ ही समय रुके और तुरंत चले गए। यह कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular