Homeउत्तर प्रदेशनगर में सघन वाहन चेकिंगअभियान, डेढ़ लाख के चालान, चार पहिया वाहन...

नगर में सघन वाहन चेकिंगअभियान, डेढ़ लाख के चालान, चार पहिया वाहन की काली फिल्म उतारी गई

70409

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सोमवार रात दो जिलों की सीमा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में लखेरे कुआं के पास बलरई थाना और नगर कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड चौराहे पर अभियान को अंजाम दिया।
अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। बलरई पुलिस द्वारा करीब 70 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नगर पुलिस ने बस स्टैंड चौराहे पर 55 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल मिलाकर दोनों थानों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही काली फिल्म लगी गाड़ियों को रोककर उनकी फिल्म भी मौके पर ही उतरवाई गई।
सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि यह अभियान अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की।
इस दौरान थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी, बलरई थानाध्यक्ष कृपाल सिंह, जिंतेंद्र तोमर, उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी, मनीष कुमार, कृष्ण कुमार, प्रदीप अवस्थी, शिवपूजन,शुभम वर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अभियान के चलते क्षेत्र में देर रात तक सघन चेकिंग जारी रही, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular