Homeउत्तर प्रदेशस्कूल चलो अभियान के तहत प्रभात फेरी, शिक्षा के प्रति किया जागरूक

स्कूल चलो अभियान के तहत प्रभात फेरी, शिक्षा के प्रति किया जागरूक

62518

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर में “शिक्षा का अधिकार अभियान एवं स्कूल चलो अभियान” के तहत गुरुवार को जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। कम्पोजिट विद्यालय (कक्षा 1 से 8) के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रभात फेरी गांव की विभिन्न गलियों से होकर गुजरी, जहां बच्चों ने हाथों में “प्रभात फेरी 2026” का बैनर लेकर “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “बेटा-बेटी एक समान, शिक्षा है सबका अधिकार” जैसे नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।

अभियान का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम एवं जिलाधिकारी शुभ्रान्त शुक्ल के निर्देशन में संचालित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों— पुष्पा यादव, अखिलेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, पंकज प्रताप सिंह, रेखा जोशी, नीरज सिंह राठौर, ज्योति भारद्वाज, अफीफा सुल्तान व माया देवी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, कृष्णा, रिषा, आदित्य, मयंक, रोहित, प्रियंका समेत कई छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने भी अभियान की सराहना करते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का संकल्प लिया।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular