Homeउत्तर प्रदेशमाय भारत की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम,...

माय भारत की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम, सामाजिक समरसता का संदेश

69918

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के ‘माय भारत’ के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सरायभूपत कटेखेड़ा स्थित अंबेडकर पार्क में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपनिदेशक सोनिका चंद्रा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और समाजसेवियों ने तथागत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों और संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रेमकुमार शाक्य, ऋषभ पाठक, राजेंद्र यादव और लालमन ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से संविधान के प्रति जागरूक रहने और समाज में शिक्षा व समानता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
ऋषभ पाठक ने कहा कि महिलाओं और पिछड़े वर्ग के उत्थान में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है। वहीं प्रेमकुमार शाक्य ने कहा कि हर घर में संविधान की प्रति होनी चाहिए, ताकि नई पीढ़ी इसके महत्व को समझ सके और बाबा साहब के सपनों का भारत साकार हो सके।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने अतिथियों को बुद्ध एवं अंबेडकर के चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता का संकल्प लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular