Homeउत्तर प्रदेशविशेष चेकिंग अभियान में 70 से अधिक दोपहिया वाहनों के चालान, एक...

विशेष चेकिंग अभियान में 70 से अधिक दोपहिया वाहनों के चालान, एक लाख से ज्यादा जुर्माना

66840

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मॉडल तहसील के समीप विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान 70 से अधिक दोपहिया वाहन मॉडल तहसील के बाहर सड़क किनारे खड़े पाए गए, जिनका चालान करते हुए एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि नगर में दुकानों के बाहर, बस स्टैंड चौराहे और मॉडल तहसील के आसपास कई वाहन लावारिस हालत में खड़े मिल रहे थे, जिससे चोरी की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ही खड़ा करें, ताकि चोरी जैसी घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। थानाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वाहन लावारिस स्थिति में न छोड़ें और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। इस दौरान उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, ललित चतुर्वेदी, शुभम वर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular