Homeउत्तर प्रदेशकचोरा रोड पर दौड़ते डंपर में लगी आग, पुलिस की तत्परता से...

कचोरा रोड पर दौड़ते डंपर में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

69699

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। मंगलवार को ग्राम सकौआ के पास कचोरा रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दौड़ते डंपर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर संख्या UP79AT0704 के टायर के पास स्थित डीजल टैंक के नजदीक एक्सल में अचानक आग भड़क उठी। उसी दौरान मौके से गुजर रहे थानाध्यक्ष कमल भाटी और उपनिरीक्षक शुभम वर्मा की नजर डंपर से उठती लपटों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए चालक को इशारा कर वाहन रुकवाया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने पास स्थित पेट्रोल पंप से अग्निशमन सिलेंडर मंगवाया। इसके बाद कांस्टेबल संजय को डंपर पर चढ़ाकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ के चलते कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो डीजल टैंक में विस्फोट हो सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

MiH News
MiH Newshttps://mihnews.in
MiH News का मुख्य उद्देश्य है आप लोगो तक ताज़ा जानकारी को सबसे तेज और सबसे पहले पहुँचाना है। हम तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular