Homeउत्तर प्रदेशअंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता एवं दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता एवं दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित

69162

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोठी कैस्त मोहल्ले में भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है। हमें उनके विचारों को आत्मसात कर शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
मण्डल अध्यक्ष अजय यादव बिन्दू ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार दिया, जिसके कारण आज हर व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं दीपोत्सव जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं।
इस दौरान भाजपा नेता श्रेयस मिश्रा, उमा सागर, जयशिव बाल्मीकि, पुष्पेन्द्र अग्निहोत्री, विवेक गुप्ता, संजय चौहान, अभिषेक शुक्ला, दीपक धाकरे, सुमित जोशी, श्याम बाबू शंखवार, अजीत दिवाकर, सभासद मोनू दुबे, सभासद उमेश शाक्य, सुरेश गुप्ता, हेमंत धाकरे, नीलेश यादव, मनोज शुक्ला, आशीष गुप्ता, नवनीत कुमार, इकबाल आदि उपस्थित रहे।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular