
चंदौली। जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बेचुपुर नई बस्ती से तीन मासूम बच्चों के अचानक लापता हो जाने से इलाके में दहशत बना है जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रोज की तरह घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई लापता बच्चों की पहचान नई बस्ती बेचुपुर निवासी पलक (13 वर्ष) अमीर (7 वर्ष) और आयात (5वर्ष) के रूप में हुई है तीनों बच्चे आपस में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि बच्चे थोड़ी देर में घर लौट आएंगे लेकिन जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिवार घबरा गए और आसपास आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने लगे जब बच्चों का पता नहीं चला तो परिजन कोतवाली पहुंच कर पुलिस को लिखित तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने बच्चों की तलाश शरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही ताकि बच्चों की आखिरी लोकेशन का पता चल सके इस संबंध में थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि बच्चों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके इस घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता और दहशत का माहौल है।
