Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

75489

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 9:25 बजे नगला कन्हई के पास जसवंतनगर-सिविल लाइन बॉर्डर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या यूपी75 एएन 8621 पर सवार दो लोग जसवंतनगर से मानिकपुर मोड़ की ओर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में निग्नेश हाल निवासी मानिकपुर पूर्व निवासी तुलाराम पुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ सवार प्रिंस भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल मोतीझील भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने निग्नेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रिंस का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular