Homeउत्तर प्रदेशचौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी को BBA व BCA पाठ्यक्रमों की मान्यता

चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी को BBA व BCA पाठ्यक्रमों की मान्यता

76109

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। क्षेत्र स्थित चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी (ऑटोनोमस महाविद्यालय) को बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस) पाठ्यक्रमों के संचालन की आधिकारिक मान्यता मिल गई है। महाविद्यालय छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध होने के साथ ही NAAC से मान्यता प्राप्त है। नई मान्यता मिलने के बाद अब क्षेत्रीय विद्यार्थियों को प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और संसाधनों की बचत होने के साथ उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक दौर के अनुरूप बेहतर अवसर भी मिल सकेंगे।
संस्था के चेयरमैन डॉ. बृजेश चंद्र यादव ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना है। बीबीए और बीसीए जैसे पाठ्यक्रमों की मान्यता से संस्थान की शैक्षणिक प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है, जो विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।
प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने बताया कि संस्थान आधुनिक सुविधाओं और उन्नत शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मान्यता से विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का लाभ मिलेगा। समूह के निदेशक डॉ. संदीप पांडेय, प्राचार्य डॉ. जितेंद्र यादव और प्रबंधन समिति के सदस्य अशांक यादव ने भी खुशी जताते हुए इसे संस्थान की बड़ी उपलब्धि बताया।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular