Homeउत्तर प्रदेशबाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे...

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय भीम के नारे

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) । अंबेडकर जयंती के अवसर पर बुधवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर बाबा साहेब के जयघोष और उनके विचारों से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां और दर्जन भर डीजे साउंड शामिल रहीं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया।
यात्रा की शुरुआत कोठी कैस्त स्थित अंबेडकर पार्क से हुई। इससे पूर्व 14 अप्रैल से ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धालुओं द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जा रहा था। कार्यक्रम का शुभारंभ शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष भंते सुमित वर्धन ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हरी झंडी दिखाकर किया।
शोभायात्रा के दौरान “जय भीम”, “जय अंबेडकर” और “बाबा साहब अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारे लगातार गूंजते रहे। यात्रा रामलीला मैदान चौराहा, सिद्धार्थ पुरी, हाईवे चौराहा, पालिका बाजार, सदर बाजार और नदी पुल रोड होते हुए रेल मंडी तक पहुंची और पुनः अपने प्रारंभिक स्थल पर आकर संपन्न हुई।
जगह-जगह पर यात्रा का हुआ स्वागत।
झांकियों में बाबा साहेब के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों के साथ विभिन्न समाज सुधारकों के संदेशों को दर्शाया गया। तिरंगा और नीले झंडों से सजा पूरा मार्ग उत्सवमय नजर आया।
शोभायात्रा में अनिल चौधरी, रविंद्र सिंह सोनू, नागेंद्र सिंह जाटव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, थानाध्यक्ष कमल भाटी और बलरई थानाध्यक्ष कृपाल सिंह के साथ पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा, जबकि नगर पालिका ने पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular