Home Blog Page 18

मैक्स ट्रक पलटी,चालक घायल ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, हाईवे पर लगा जाम, पुलिस और इंसिडेंट टीम ने संभाला मोर्चा

0
99726

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। सोमवार शाम करीब छ: बजे सिरसागंज से बैंगन लादकर बनारस मंडी जा रही एक मैक्स वाहन ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया, जबकि दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर इंसिडेंट मैनेजर सुमित चौहान एवं उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर सड़क पर पलटे वाहन को हटवाने की व्यवस्था कराई तथा यातायात को सुचारु कराया। इसके बाद घायल चालक सिरसागंज निवासी टीटू को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैक्स वाहन में बड़ी मात्रा में बैंगन लदा हुआ था और चालक बनारस मंडी पहुंचने की जल्दबाजी में वाहन तेज गति से चला रहा था। इसी दौरान ओवरटेक करते समय सामने ट्रक आने से संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और जाम खुलवाया। समय रहते राहत कार्य होने से स्थिति सामान्य हो सकी।

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दूसरा इस्लामिक समर कोर्स की हुई शुरुआत

0
99004
*डॉ मोहम्मद ऐनुन नईम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी इटावा की तरफ से शुरू हुआ दूसरा इस्लामिक केम्प*

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। मस्जिद डॉ. बन्ने मियां, चौकी शमशेरी, इटावा में आयोजित हुआ बच्चों के सर्वागीड़ विकास के लिए दूसरा इस्लामिक समर कोर्स आयोजकों के अनुसार इस कोर्स की शुरुआत 150 बच्चों के साथ बड़े ही खुशनुमा माहौल में हुई। यह दूसरा समर केम्प का आयोजन डॉ मोहम्मद एनुन नईम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी इटावा की तरफ से शुरू कराया गया। डॉ बन्ने मियाँ वाली मस्जिद के इमाम हाफिज फुरक़ान रजा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस दूसरे समर केम्प कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों की दीनी, नैतिक, सामाजिक और व्यक्तित्व निर्माण से जुड़ी तरबियत करना है, ताकि आने वाली नस्ल को बेहतर इंसानी और इस्लामी मूल्यों के साथ तैयार किया जा सके।

पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण
समर कोर्स में बच्चों को क़ुरआन शरीफ की बुनियादी बातें, छोटी सूरतें एवं दुआएं याद कराई जाएंगी। साथ ही नमाज़, वुज़ू, अज़ान और इस्लामी आदाब का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नबियों, सहाबा और बुजुर्गों की सीरत, अच्छे अख़लाक़, रोज़मर्रा की सुन्नतें तथा दीन पर अमल की अहमियत से बच्चों को अवगत कराया जाएगा।

हाफिज फुरक़ान रजा ने बताया कि शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों जैसे इस्लामिया इंटर कॉलेज, इस्लामिया प्राइमरी सेक्शन, अंजुमन हिदायतुल इस्लाम, सेंट मेरी स्कूल, ज्ञानस्थली, अर्चना मेमोरियल स्कूल, इक़बाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल एवं अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के वालिदैन से अपील की है कि वह अपने बच्चों को इस बेहतरीन दीनी और तालीमी माहौल का हिस्सा बनाएं, ताकि बच्चों की शख्सियत बेहतर बन सके और उनमें समाज व इंसानियत के प्रति जिम्मेदारी का एहसास पैदा हो।

इस अवसर पर बच्चों को प्रशिक्षण मौलाना फुरकान रजा और हाफिज तौफ़ीक चिस्ती ने दिया। कार्यक्रम का इंतजाम फैसल अकबरी चिश्ती खान, इनामुल्लाह (बब्लू) , अनीस सिद्दीकी , शाहिद खान, जोऐव, मुशीर खान, कलीम, शकील बाबू, राशिद अत्तारी, हाजी असलम, मुस्तकीम बाबा, फैसल खां, नौमान आलाम, नईम मास्टर, व तमाम इंतिजामियालोग मौजूद रहे।

कांग्रेस जनो ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

0
98868

चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में शनिवार को जी.टी. रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में करीब 80 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया, धरने के दौरान सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़े गए मकानों और दुकानों के पुनर्वास उचित मुआवजा, जी.टी. रोड स्टेशन मार्ग पर फैली गंदगी की सफाई, सड़क पर पड़े मलबे को हटाने, डीजल-पेट्रोल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को कम करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं जिसमें नगर पालिका एवं रेलवे द्वारा प्रस्तावित ग्रीन पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थापित कर पार्क का नाम ‘शास्त्री पार्क’ रखने की भी मांग की गई।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा स्पष्ट सीमांकन नहीं किया जा रहा है, जिससे व्यापारियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है उन्होंने कहा कि व्यापारियों को उचित मुआवजा और राहत दी जानी चाहिए तथा उनकी क्षति को कम किया जाए वहीं हीरालाल शर्मा ने कहा कि बिना स्पष्ट प्रक्रिया और सीमांकन के बुलडोजर कार्रवाई असंवैधानिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारियों को अपमानित करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो डीएम कार्यालय का घेराव कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा धरना-प्रदर्शन में अरुण द्विवेदी, देवेंद्र प्रताप सिंह, शमीम मिल्की, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, राजकुमार गोड, दिलीप पाल, नेहाल अख्तर, मृत्युंजय शर्मा, अजीत गिरी, तारीक अब्बास, विनोद केसरी, संजय जायसवाल, भारत लाल अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैलगाड़ियों पर पहुंचे किसान, आलू के दामों को लेकर किया प्रदर्शन

0
98362

मैनपुरी में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरि नाम वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। सैकड़ों किसान बैलगाड़ियों पर सवार होकर तिकोनिया पार्क से कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने गले में आलू की माला पहनकर आलू के गिरते दामों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि इस बार आलू की पैदावार अधिक हुई है, लेकिन उन्हें लागत के अनुसार उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

किसानों ने बताया कि पहले आगरा और अलीगढ़ मंडल से आलू का निर्यात खाड़ी देशों तक होता था, लेकिन ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण निर्यात प्रभावित हुआ है। इससे आलू की मांग में भारी गिरावट आई है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि वर्तमान हालात में आलू बेचने पर किराया और भाड़ा निकालना भी मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने प्रधानमंत्री की डीजल और पेट्रोल बचाने की अपील का समर्थन करते हुए बैलगाड़ियों से प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि यदि एक वाहन से काम चल सकता है तो अनावश्यक ईंधन खर्च नहीं करना चाहिए।

इसी संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से किसान बैलगाड़ियों पर सवार होकर निकले।कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आलू और गन्ना किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किसानों ने मांग की कि आलू का सरकारी खरीद मूल्य 6500 रुपये से बढ़ाकर 15000 रुपये प्रति यूनिट किया जाए तथा कोल्ड स्टोरेज के बढ़ते किराए पर नियंत्रण लगाया जाए। इसके अलावा अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, दोबारा सर्वे कराने और गलत रिपोर्ट लगाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई।

किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति, जर्जर तार और खराब ट्रांसफार्मर बदलने, नहरों और सरकारी ट्यूबवेल चालू कराने की मांग उठाई।ज्ञापन में डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने,कालाबाजारी रोकने, आवारा पशुओं से फसल बचाने, गौशालाओं की जांच कराने तथा ईसन नदी में गिर रहे गंदे नालों को बंद कराने की मांग भी शामिल रही। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

लिंक एक्सप्रेसवे मुआवजे का बढ़ा सर्किल रेट, किसानों को मिली बड़ी राहत

0
97545

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार) जिले में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर चल रहे विवाद के बीच जिलाधिकारी द्वारा सर्किल रेट बढ़ाए जाने से किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। यह निर्णय शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नगेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष उठाने के बाद लिया गया।

कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बताया था कि लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है, उन्हें बाजार मूल्य से काफी कम मुआवजा दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों और किसानों में असंतोष व्याप्त था नेताओं ने मांग की कि किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य दिलाया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

किसानों की शिकायतों और स्थानीय परिस्थितियों का आकलन करने के बाद प्रशासन ने सर्किल रेट में बढ़ोतरी का निर्णय लिया। इस फैसले के बाद प्रभावित किसानों में संतोष का माहौल देखा गया। कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी के इस निर्णय की सराहना करते हुए जनता की ओर से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का यह कदम किसानों के हित में लिया गया महत्वपूर्ण फैसला है। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष अजय दुबे, सुविन यादव, राघव यादव, राजू, शशि यादव, डॉ. बृजेश और अरविंद तिवारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार की टक्कर से वार्ड बॉय समेत दंपती घायल, जिला अस्पताल रेफर

0
97520

बेवर/मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। शुक्रवार दोपहर अलग-अलग सड़क हादसों में वार्ड बॉय समेत दंपती घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पहली घटना में थाना क्षेत्र के ग्राम ललूपुरा निवासी राजकुमार (45) पुत्र राघवेंद्र, कौवाटांडा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी ग्राम वनकिया के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी बेवर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं दूसरी घटना भी ग्राम वनकिया के पास हुई। औंछा निवासी आशीष कुमार शर्मा पुत्र साहब सिंह अपनी पत्नी रूबी देवी और पुत्र शुभ के साथ फर्रुखाबाद जनपद के खिमसेपुर में रिश्तेदारी में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना तेज था कि बाइक से उछलकर आशीष कुमार कार के शीशे से जा टकराए, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वहीं उनकी पत्नी रूबी देवी के सिर में मामूली चोट आई। दोनों घायलों को सीएचसी बेवर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मैनपुरी में दबंगई की हद, मामूली विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला

0
breaking news scaled

मैनपुरी (संवाददाता अमन कुमार)। जनपद के किशनी थाना क्षेत्र में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव कैथोंली में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि महिला को पहले लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया और फिर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार मालती देवी पत्नी संजीव कुमार अपने घर में जानवरों को चारा-पानी देने गई थीं।

इसी दौरान गांव के ही विजय पाल उर्फ लेखपाल, उसकी पत्नी प्रीती, बेटियां प्रभा और सृष्टि तथा उनकी दादी अनारवती के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मालती देवी पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दबंगों ने महिला को अकेला पाकर जमीन पर गिरा लिया और लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़ी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल महिला की बेटी ने बताया कि घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। उसके पिता मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे और वह खुद खेत पर काम करने गई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने महिला पर हमला कर दिया।परिजनों के अनुसार कुल्हाड़ी लगने से मालती देवी का सिर फट गया है और शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही किशनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विद्युत विभाग में बढ़ा असंतोष, तीसरे दिन भी अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

0
96839

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता की कार्यशैली को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार 13 मई को लगातार तीसरे दिन उपखंड अधिकारियों और अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर अपनी समस्याएं दोबारा उठाईं। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा कर्मचारियों का कहना है कि 8 मई 2026 को ही अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल मैनपुरी तथा मुख्य अभियंता फिरोजाबाद क्षेत्र को लिखित शिकायत भेज दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इसी बात से विभागीय कर्मचारियों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन में शामिल अधिकारियों ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह की कार्यप्रणाली के कारण विभागीय माहौल प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि कई बार समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया, लेकिन समाधान के बजाय उपेक्षा की गई। कर्मचारियों ने कहा कि उनका विरोध किसी सरकारी कार्य को प्रभावित करने के उद्देश्य से नहीं है, बल्कि केवल अधिकारी की कार्यशैली के खिलाफ है।कर्मचारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि आमजन से जुड़े सभी कार्य समय से किए जा रहे हैं। आईजीआरएस शिकायतों और उपभोक्ताओं की समस्याओं का गुण-दोष के आधार पर तत्काल निस्तारण किया जा रहा है।

शासन की योजनाओं या विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ने दिया जा रहा है।विरोध प्रदर्शन में राजीव कुमार उपखंड अधिकारी भोगांव, शेर सिंह उपखंड अधिकारी किशनी, सुरेंद्र सिंह उपखंड अधिकारी बेवर, ऐन्द्र कुमार शर्मा उपखंड अधिकारी सिविल लाइन, पीयूष शुक्ला उपखंड अधिकारी कुरावली, निजामुद्दीन उपखंड अधिकारी घिरोर, सुधीर कुमार उपखंड अधिकारी बरनाहल तथा अभिषेक कुमार उपखंड अधिकारी विद्युत नगरीय उपखंड पावर हाउस सहित बड़ी संख्या में अवर अभियंता और तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान विवेक कुशवाह, रजनीकांत राय, अनिल कुमार, प्रमेन्द्र सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, ज्ञानेन्द्र पुष्कर, राकेश चंद्र, अजय कुमार और अभिषेक कुमार सहित कई कर्मचारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

तकनीकी कर्मचारियों में सचिन पटेल, अनुज दुबे, जनवेद सिंह, योगेश गौतम, उमेर हसन, रमेश चंद्र, शिव नारायण सिंह और प्रीतम सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।लगातार तीन दिन से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन ने विद्युत विभाग की आंतरिक कार्यप्रणाली और प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर विभागीय अधिकारियों की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

‘मिशन समाधान’ बना भू-माफियाओं के लिए खतरे की घंटी, 50 साल बाद पट्टेदारों को मिला न्याय

0
96709

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। जिले में चलाया जा रहा “मिशन समाधान” अभियान अब भू-माफियाओं के लिए खतरे की घंटी बनता नजर आ रहा है। जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैकड़ों बीघा ग्राम समाज और पट्टे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। करीब 50 वर्षों से अपनी जमीन पर कब्जे का इंतजार कर रहे पट्टेदारों को जब प्रशासन ने मौके पर ही कब्जा दिलाया तो ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

जनपद की सभी तहसीलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त 24 टीमों ने 240 चिन्हित मामलों में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से अवैध कब्जे हटवाए और कई मामलों में पात्र लोगों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया। इसके साथ ही चकरोड और नालियों की पैमाइश कराकर मिट्टी डलवाने का कार्य भी कराया गया।

96708

तहसील करहल के ग्राम अंडनी, ढकपुरा और रेढ़ापुर में जिलाधिकारी की मौजूदगी में लगभग 70 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। ग्राम अंडनी में गाटा संख्या-898 की 18 बीघा चारागाह भूमि और 35 बीघा पट्टे की जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जा था। प्रशासन ने बुलडोजर और ट्रैक्टर की मदद से कब्जा हटवाकर 11 पट्टेदारों को मौके पर ही उनकी भूमि का अधिकार दिलाया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गरीबों और सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों को भू-माफिया के रूप में चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही गुंडा एक्ट और जिला बदर जैसी सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

“मिशन समाधान” के तहत गांव-गांव पहुंचकर भूमि विवाद, ग्राम सभा भूमि, पट्टा भूमि और राजस्व संबंधी मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की मंशा है कि अधिकतर मामलों का समाधान गांव स्तर पर ही पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जाए, ताकि ग्रामीणों को बार-बार तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

संचालित गोशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश, गौवंशों को प्रतिदिन मिले हरा चारा : जिलाधिकारी

0
96681

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार) जनपद की संचालित गोशालाओं में संरक्षित गौवंशों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने गुरुवार को तहसील करहल क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा स्थित अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ग्राम प्रधान, सचिव एवं केयर टेकर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गोशालाओं में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनी रहनी चाहिए तथा संरक्षित गौवंशों को समय पर दाना, चारा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि गौवंश स्वस्थ रह सकें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में भूसे का भंडारण रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को चेतावनी देते हुए कहा कि निम्न गुणवत्ता का भूसा पशुओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

इसलिए बेहतर गुणवत्ता का भूसा क्रय किया जाए। उन्होंने कहा कि गौवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।निरीक्षण के समय मिली जानकारी के अनुसार गौशाला में कुल 85 गौवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें 67 गाय एवं 18 नंदी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सभी पशुओं के स्वास्थ्य एवं देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार करहल, ग्राम प्रधान, सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।