Homeउत्तर प्रदेशतंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो का संदेश: नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने रैली...

तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो का संदेश: नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने रैली और नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

110777

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

110791

विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान “तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त बनाओ देश” और “स्वस्थ जीवन अपनाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशों से दूर रहने का संदेश दिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने इटावा जिला अस्पताल में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, आर्थिक नुकसान और सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

110787

संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि युवा पीढ़ी को तंबाकू और अन्य नशे की लत से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था की निदेशक डॉ. रीमा मंडल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता भी आवश्यक है। उन्होंने सभी से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने तंबाकू मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular