Homeउत्तर प्रदेशसड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

108428

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। जिले के किशनी थाना क्षेत्र में रामनगर मार्ग पर सड़क किनारे सूखे माइनर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय जयवीर जाटव निवासी कन्नौज के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और कई दिनों से लापता था।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में भीषण गर्मी और डिहाइड्रेशन से मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

MiH News
MiH Newshttps://mihnews.in
MiH News का मुख्य उद्देश्य है आप लोगो तक ताज़ा जानकारी को सबसे तेज और सबसे पहले पहुँचाना है। हम तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular