Homeउत्तर प्रदेशअछल्दा स्टेशन पर भीड़ में महिला का मंगलसूत्र गिरा, पुलिस में गुमशुदगी...

अछल्दा स्टेशन पर भीड़ में महिला का मंगलसूत्र गिरा, पुलिस में गुमशुदगी दर्ज

76180

औरैया (संवाददाता – संदीप कुमार)। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय भारी भीड़ के कारण एक महिला का मंगलसूत्र टूटकर गिर गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब मंगलसूत्र नहीं मिला, तो महिला के पति ने जीआरपी पुलिस में शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अछल्दा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक महिला के साथ घटना हुई, जब वह परिवार के साथ कानपुर से इटावा जाने के लिए मेमू ट्रेन (नंबर 64603) का इंतजार कर रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे ट्रेन आने पर अत्यधिक भीड़ के बीच चढ़ते समय उनके गले में पहना मंगलसूत्र टूटकर गिर गया।घटना के बाद महिला और उनके परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन मंगलसूत्र नहीं मिल सका। महिला के पति गौतम ने कुछ लोगों पर शक के आधार पर उनकी तलाशी भी ली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पति ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी।

स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को सूचना दी मौके पर पहुंचे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल मुनेश कुमार ने महिला पति के साथ मंगलसूत्र ढूंढवाने का भर प्रयास किया पर कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने जीआरपी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मंगलसूत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई और उसे तलाशने की मांग की।जीआरपी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Sandip Kumar
Sandip Kumarhttps://mihnews.in
10 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे है। अब MiH News के लिए काम करते है, इसमें क्राइम की खबरें को प्रकाशित करते है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular