Homeउत्तर प्रदेशइटावागोबर वाले उपलों के ढेर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया...

गोबर वाले उपलों के ढेर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

76878

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे गांव कटे खेड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे लगाए गए उपलों (कंडों) के ढेर में अचानक आग लग गई। ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए कंडों के कूपनुमा ढेर दर्जनों की संख्या में सड़क किनारे लगे हुए थे, जिनके ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन भी गुजर रही है।

बताया गया है कि राहगीरों द्वारा जलती हुई बीड़ी-सिगरेट फेंकने तथा ग्रामीणों द्वारा पास में कूड़ा-करकट और चूल्हे की राख डालने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शुभम वर्मा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने भी तत्परता दिखाते हुए गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

गौरतलब है कि उपलों के ढेर के पास ही गेहूं के खेत खड़े थे। यदि आग खेतों तक पहुंच जाती तो भारी नुकसान हो सकता था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क किनारे ज्वलनशील सामग्री न रखें और जलती हुई बीड़ी-सिगरेट इधर-उधर न फेंकें, जिससे इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular