Homeउत्तर प्रदेशनालियों का अधूरा निर्माण बना परेशानी, खेतों में भर रहा गंदा पानी

नालियों का अधूरा निर्माण बना परेशानी, खेतों में भर रहा गंदा पानी

66651

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। क्षेत्र के ग्राम जारीखेड़ा में नालियों के अधूरे निर्माण के चलते ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घरों से निकलने वाले पानी के लिए गांव में नालियां तो बना दी गई हैं, लेकिन उस पानी की निकासी के लिए बाहर कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। परिणामस्वरूप जहां-जहां नालियां टूट जाती हैं, वहां से गंदा पानी सीधे किसानों के खेतों में भर जाता है, जिससे फसलें गलकर नष्ट हो रही हैं।
ग्रामीणों सुनीता, आदेश देवी, रजनी देवी, संगीता देवी, ममता देवी, कमलेश देवी, प्रियंका, रीता, विनीता, रामबेटी, उषा, रामजीत, रंजीत, आलोक, शिशुपाल, बल्लू, वीरपाल, मुनेन्द्र और बबलू आदि ने बताया कि गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर एक तालाब स्थित है, जहां तक सड़क मार्ग तो बना हुआ है, लेकिन नालियों का निर्माण नहीं कराया गया। इससे जल निकासी बाधित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार तहसील दिवस और ब्लॉक स्तर पर शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे किसानों की फसलें लगातार नुकसान झेल रही हैं। इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जल्द ही पंचायत के माध्यम से नाले का निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular