Homeउत्तर प्रदेशईमानदारी की मिसाल: गोलगप्पे वालो ने लौटाई गैस कनेक्शन बुक व ₹1000...

ईमानदारी की मिसाल: गोलगप्पे वालो ने लौटाई गैस कनेक्शन बुक व ₹1000 नकद

66562

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। नगला इंछा निवासी रामदेव गुप्ता ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए कूड़े के पास मिली गैस कनेक्शन बुक व उसमें रखे ₹1000 नकद सही सलामत उसके मालिक को लौटा दिए। रामदेव तहसील के पास नगला अर्जुन मोड़ पर गोलगप्पे का ठेला लगाते हैं।
बीती शाम ठेला समेटते समय उन्हें कूड़े के पास पड़ी कनेक्शन बुक मिली, जिसमें रसीद के साथ नकदी रखी थी। उन्होंने तुरंत अपने भाइयों बजरंगी व गोविंद को जानकारी दी और बुक में लिखे पते के आधार पर भगवानपुरा निवासी महेंद्र सिंह को सूचना भिजवाई।
सूचना पर पहुंचे महेंद्र सिंह के पुत्र को रामदेव ने पूरी ईमानदारी से बुक व नकदी सौंप दी। खोया सामान मिलने पर परिजन बेहद खुश नजर आए। आसपास के लोगों ने रामदेव की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular