Homeउत्तर प्रदेशहाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन, डंपर-ट्रैक्टर पर कार्रवाई

हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन, डंपर-ट्रैक्टर पर कार्रवाई

65952

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट के एक डंपर को सीज किया गया, जबकि रॉन्ग साइड में चल रहे दो डंपरों का चालान किया गया।

65953

इसके अलावा रॉन्ग साइड में चल रहे एक ट्रैक्टर को भी सीज किया गया तथा दो अन्य ट्रैक्टरों का चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई वाहन चालक रास्ता बदलते नजर आए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान उपनिरीक्षक यशवीर तोमर सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular