Homeउत्तर प्रदेशइटावासर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर में छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर में छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

65928

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी के निर्देश पर गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर से संबंधित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अधिकार मित्रों ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. रिद्धिमा गौर ने बताया कि यह कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन समय पर जांच और टीकाकरण के माध्यम से इसे रोका जा सकता है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

65931

विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रज्ञा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं के लिए बेहद लाभकारी होते हैं, जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होती हैं। उन्होंने छात्राओं से सीखी गई जानकारी को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर बाल संरक्षण समिति के सदस्य प्रेम कुमार शाक्य, अधिकार मित्र कुमारी नीरज, ऋषभ पाठक, रामसुन्दर दुबे, लालमन बाथम, राजेन्द्र सिंह सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular