Homeउत्तर प्रदेशऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड ने मोहम्मद आमीन को बनाया वरिष्ठ...

ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड ने मोहम्मद आमीन को बनाया वरिष्ठ प्रवक्ता

66543

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर), इटावा। ब्लॉक क्षेत्र जसवन्तनगर के ग्राम सराय भूपत कटेखेड़ा पहुंचे हुजूर अशरफ ए मिल्लत हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी अल जिलानी कछौछवी शरीफ़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड व चेयरमेन वर्ल्ड सूफ़ी फोरम ने पत्रकार मोहम्मद आमीन के घर पहुंचकर उनके परिवार वालों से मिलकर अपनी दुआओं से नवाजा इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा का वरिष्ठ प्रवक्ता का प्रमाण पत्र सौंप कर उन्हें जिम्मेदारी दी।
मोहम्मद आमीन ने हजरत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी अल जीलानी कछौछवी शरीफ का माला और शॉल उड़ाकर स्वागत सम्मान किया। इसके साथ ही सराय भूपत कटेखेड़ा प्रधानपति प्रधान रमेश यादव ने भी शॉल उड़ाकर सम्मानित किया और उन्हें छोटी सी भेंट देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मोहम्मद आमीन ने कहा कि हमारे लिए और हमारे क्षेत्र वासियों के लिए ये खुशी की बात है कि हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी अल जीलानी कछौछवी शरीफ के कदम हमारे घर पर पड़े इससे अच्छा हमारे और हमारे परिवार के लिए सौभाग्य की बात क्या होगी।
मोहम्मद आमीन ने कहा हजरत के हाथों से जो हमें ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा से वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है, उन्होंने हज़रत का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो हमें जिम्मेदारी दी गई है उसे हम पूरी ईमानदार से निभाने के लिए तत्पर रहूंगा और इस संगठन को आस पास क्षेत्रों और आस पास जिलों में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाऊंगा।
उन्होंने ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम, कानून सलाहकार असलम खान, मुराद अली, इमरान खान, नाजिम खान ज़ुबैर शेख, अनस खान आदि टीम मेंबरों का भी धन्यवाद किया और उनके द्वारा कराया गया पांचवां शादी सम्मेलन सफल होने के लिए बधाई भी दी और सभी को सराय भूपत कटेखेड़ा आने पर हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी अल जीलानी कछौछवी शरीफ की फ़ोटो फ्रेम भेंट किया।
इस मौके पर क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास एडवोकेट फईम अब्बास, मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष हाजी गुड्डू मंसूरी , इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के जिलाध्यक्ष सैफ तैमूरी ने भी शॉल और माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
हज़रत ने सभी को अपनी दुआओं से नवाजा।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular