Homeन्यूज़औरैया में पुलिस द्वारा बैंक चेकिंग अभियान

औरैया में पुलिस द्वारा बैंक चेकिंग अभियान

औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनपद औरैया में एक विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर व समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में टीमें गठित कर बैंकों और एटीएम की गहन जांच की।

चेकिंग के दौरान सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, बैंक गार्ड की सतर्कता, और बैंक परिसर के अंदर व बाहर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन तलाशी ली गई। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और संभावित अपराधों पर अंकुश लगाना था।

MiH News
MiH Newshttps://mihnews.in
MiH News का मुख्य उद्देश्य है आप लोगो तक ताज़ा जानकारी को सबसे तेज और सबसे पहले पहुँचाना है। हम तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular