Homeउत्तर प्रदेशपंजाब से बिहार जा रही 1.65 करोड़ की अवैध शराब पुलिस ने...

पंजाब से बिहार जा रही 1.65 करोड़ की अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी

82346

चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जिले में अलीनगर पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क की परतें खुलती नजर आई हैं पुलिस ने सिंधीताली पुल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 932 पेटी में छिपाकर ले जाई जा रही 9031 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.65 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार राजस्थान नंबर ट्रक में शराब को लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था ट्रक रोकने पर चालक ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी जगदीश लोहार के रूप में हुई है बरामद खेप में किंगफिशर, रॉयल स्टैग, इम्पीरियल ब्लू और ऑल सीजन जैसे ब्रांड शामिल हैं। कई बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” अंकित मिला और स्कैनर खुरचे होने से संगठित तस्करी की आशंका और गहरी हुई है पूछताछ में आरोपी ने बिहार शराबबंदी के बीच ऊंचे मुनाफे के लिए सप्लाई की बात स्वीकार की है।

यही इस कार्रवाई का सबसे बड़ा एंगल है क्या यह सिर्फ एक ट्रक की बरामदगी है या यूपी के रास्ते सक्रिय बड़े सिंडिकेट की झलक बिहार सीमा से सटे इलाकों में पहले भी तस्करी रूट पर सवाल उठते रहे हैं ऐसे में इतनी बड़ी खेप का पकड़ा जाना निगरानी तंत्र, सीमा नियंत्रण और सप्लाई चैन की पड़ताल की मांग करता है। पुलिस ने बीएनएस और आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब नजर इस पर है कि जांच तस्करी नेटवर्क की ऊपरी कड़ियों तक पहुंचती है या मामला सिर्फ चालक की गिरफ्तारी तक सीमित रह जाता है।

MiH News
MiH Newshttps://mihnews.in
MiH News का मुख्य उद्देश्य है आप लोगो तक ताज़ा जानकारी को सबसे तेज और सबसे पहले पहुँचाना है। हम तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular