
जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। मोहल्ला लुधपुरा में मानवता की प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई, जहां प्रो. डॉ. धर्मेन्द्र कुमार के बच्चों ने अपनी बचत से एक असहाय व्यक्ति की मदद की। बच्चों ने बिना बताए अपनी गुल्लक के पैसे जोड़कर करीब एक वर्ष से पैर टूटने के कारण बिस्तर पर पड़े गौतम बाबू को वॉकर भेंट किया, जिससे उन्हें दैनिक कार्यों में सहारा मिल सके।
इस सराहनीय पहल में अंचल सिंह (ट्रेनी, सीटी स्कैन टेक्नीशियन, एस.एन. मेडिकल कॉलेज आगरा), समृद्धि सिंह, मेघा सिंह और कार्तिक आनंद शामिल रहे। परिवार ने बच्चों के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के साथ मानवीय संवेदनाएं बनाए रखना ही सच्ची सफलता है। “जीना है बस उसी का जिसने ये राज जाना है काम आदमी का औरों के काम आना।” यह पहल समाज को सेवा और संवेदना का संदेश देती है।
