Homeउत्तर प्रदेशनगर पालिका के पांच नामित सभासदों ने ली शपथ

नगर पालिका के पांच नामित सभासदों ने ली शपथ

65569

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। मॉडल तहसील सभागार में बुधवार दोपहर नगर पालिका परिषद के पांच नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने पालिका अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज की उपस्थिति में सभी सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में जय शिव बाल्मीकि, राजवीर सिंह चौहान, भावना अग्निहोत्री, संदीप प्रजापति और उमेश शाक्य शामिल रहे।

समारोह में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। इस मौके पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार राजपूत ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल पद तक सीमित नहीं होता, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान कर उनका विश्वास जीतना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में डॉ. राजबहादुर सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष अजय बिंदु यादव, सुरेश गुप्ता, श्रेयश मिश्रा, मो. हाशिम अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular