
प्रयागराज में संस्कृति आईएएस संस्था के द्वारा यूपीपीसीएस 2024 में चयनित भावी अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि थे। इसके साथ ही क्षेत्रीय सांसद, विधायक और कोचिंग संस्था के शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अन्य यूपीपीसीएस 2024 में चयनित भावी अधिकारियों के साथ बेला (औरैया) के नवोदित पीसीएस जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रशांत चक को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान प्रशांत चक को साथियों के साथ प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम का आयोजन इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ऑडिटोरियम में किया गया जहाँ चयनित अभ्यर्थियों के अलावा उनके करीबी, साथ ही साथ सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्र व संस्कृति आईएएस के संस्थापक और निदेशक अखिल मूर्ति और उनकी पत्नी तथा शिक्षक – के.पी. द्विवेदी, विनीत अनुराग आदि मौजूद रहे।।
