Homeउत्तर प्रदेशबेला मे यूपी बोर्ड परीक्षाफल आने के बाद सम्मान: बेला के एस.एस.डी....

बेला मे यूपी बोर्ड परीक्षाफल आने के बाद सम्मान: बेला के एस.एस.डी. इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिले का नाम रोशन

79074

बेला। कस्बा स्थित एस.एस.डी. इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर औरैया जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि अपने माता-पिता का भी गौरव बढ़ाया है।

हाईस्कूल परीक्षा में प्रिस शुक्ला ने 90.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं साक्षी प्रजापति ने 87.16 प्रतिशत, अंकिता ने 87 प्रतिशत, वैष्णवी चतुर्वेदी ने 81.2 प्रतिशत, रवि कुमार ने 81 प्रतिशत तथा मोनिका पाल ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द मिश्रा उर्फ शीपू ने बताया कि क्षेत्र में उनके विद्यालय के विद्यार्थियों ने सर्वाधिक अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्रों को माला पहनाकर एवं मुँह मीठा कराकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।

Sandip Kumar
Sandip Kumarhttps://mihnews.in
10 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे है। अब MiH News के लिए काम करते है, इसमें क्राइम की खबरें को प्रकाशित करते है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular