Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार कार की टक्कर से पिता-पुत्र घायल, पिता की हालत नाजुक

तेज रफ्तार कार की टक्कर से पिता-पुत्र घायल, पिता की हालत नाजुक

78469

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ग्राम भाबलपुर के सामने की है, जहां तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद निवासी इदरीश (55) पुत्र करीम खान अपने पुत्र रईस (30) के साथ शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने पैतृक गांव अछल्दा जा रहे थे। जैसे ही वे भाबलपुर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान इदरीश की हालत बेहद गंभीर पाई गई, जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। वहीं, रईस को प्राथमिक उपचार देने के बाद पिता के साथ ही सैफई भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सैफई में इदरीश की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular