
बेला। थाना बेला पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम को कन्नौज बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहनों के चालान किए गए।जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।
पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग तथा कागजात अधूरे पाए जाने पर कार्रवाई की। इस मौके पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम, उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी, उपनिरीक्षक ब्रजानंद सहित पुलिस बल मौजूद रहा। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
