Homeउत्तर प्रदेशआगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व साफ-सफाई पर...

आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व साफ-सफाई पर मंथन

54129

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। कोतवाली जसवंत नगर के सभागार में आगामी त्योहारों के मद्दे नजर पीस कमेटी का आयोजन किया गया। त्योहारों को परंपरागत तरीके से हंसी खुशी से मनाने तथा इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं नागरिकों के बीच विचार विमर्श किया गया।

सीओ आयुषी सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उन्होंने ईद के अवसर पर नमाज अदा करने के स्थान तथा वहां पर कैमरे एवं सुरक्षा के प्रबंध के बारे में जानकारी ली इसके अलावा नागरिकों से भी इस दौरान आने वाली समस्याओं के विषय में पूछताछ की। इस दौरान उपस्थित मुस्लिम नागरिकों ने त्योहार के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था, ईदगाह के आसपास कोई बदबूदार गंदगी ना रखे जाने, सुबह पेय जल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था, ईद की नमाज अदा करने के लिए आने जाने एवं नमाज के दौरान जानवरों पर नियंत्रण रखना आदि पर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्हें बताया गया कि ईद की नमाज ईदगाह पर ही सामूहिक रूप से अदा की जाती है तथा यदि कुछ लोग रह जाते हैं तो वह बाद में नूरानी मस्जिद में नमाज अदा करते हैं।

नवरात्रि के अवसर पर नगर व क्षेत्र में लगने वाले मेलों के विषय में भी उन्होंने जानकारी हासिल की। नागरिकों ने उन्हें अवगत कराया कि नगर में माता केला त्रिगमा देवी मंदिर पर , ग्राम धरबार में माता बेला भवानी देवी मंदिर में तथा नगला भीखन में मलाजनी राज परिवार की देवी भोजेश्वरी देवी मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि के दिनों में भारी भीड़ रहती है तथा मेले भी लगते हैं। उन्होंने नागरिकों से इस दौरान होने वाली समस्याओं तथा परेशानियों के विषय में भी पूछा लेकिन उपस्थित लोगों ने कहा कि इस दौरान कभी कोई उल्लेखनीय समस्या नहीं रही तथा यहां त्योहारों के अवसर पर हमेशा सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा है। उन्हें जानकारी दी गई कि कस्बे में देवी मंदिर पर सुबह तथा शाम के समय महिलाओं की भारी भीड़ रहती है। इस दौरान महिला पुलिस की विशेष रूप से व्यवस्था की जानी चाहिए।  

कोतवाली प्रभारी कमल भाटी ने इस दौरान सभी को आश्वस्त किया कि पुलिस अपनी व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहेगी नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है। इस दौरान उपस्थित उपनिरीक्षक मनीष कुमार, यशवीर तोमर, ललित चतुर्वेदी, आशीष कुमार, शुभम वर्मा व सभ्रांत लोगों में रामनरेश शर्मा ,अजय बिंदु यादव , मोहम्मद जहीर, लज्जाराम प्रजापति, श्रेयस मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, जय शिव वाल्मीकि, जावेद आदि सहित ग्रामीण अंचलों से आए नागरिक भी शामिल रहे।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular