
जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। चौo सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज, जसवंतनगर के बी.फार्मा प्रथम सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। परिणाम में कई छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। परीक्षा परिणाम में राघव ने 725 में से 588 अंक (81.10 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं साहिल यादव ने 586 अंक (80.82 प्रतिशत) प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। गौरव गोयल ने 585 अंक (80.68 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में हर्षिता ने 574 अंक (79.17 प्रतिशत) तथा अर्जुन यादव ने 550 अंक (75.86 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव एवं डायरेक्टर डॉ. प्रदीप यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
कॉलेज परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
