Homeउत्तर प्रदेशवेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के तृतीय दिवस इंद्र सभा की भव्य प्रस्तुति, महिलाओं...

वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के तृतीय दिवस इंद्र सभा की भव्य प्रस्तुति, महिलाओं की भव्य घटयात्रा निकली

50319

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। श्री 1008 आदिनाथ जिन बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक ज्ञानामृत महोत्सव के तृतीय दिवस का कार्यक्रम प्रतिदिन की भांति जाप, अनुष्ठान, अभिषेक और पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। इसके बाद रत्नत्रय विधान संपन्न कराया गया तथा विद्वान वक्ताओं द्वारा आत्म कल्याणकारी प्रवचन दिए गए।

प्रवचन के उपरांत नगर के नन्हे-नन्हे बच्चों ने “आत्मा” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके बाद स्वर्ग लोक की भांति इंद्र सभा का मंचन किया गया, जिसमें सौधर्म इंद्र सहित दो दर्जन से अधिक इंद्राणियों ने धर्म से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं इंद्र से पूछीं। इंद्र ने उनके प्रश्नों का सटीक उत्तर देते हुए जैन धर्म के स्वरूप और आत्म कल्याण के महत्व को विस्तार से बताया।

वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत नवीन वेदी की शुद्धि के लिए भव्य घटयात्रा भी निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर इस यात्रा में भाग लिया। घटयात्रा महावीर वाटिका अयोध्यापुरी से प्रारंभ होकर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची, जहां घटयात्रा में लाए गए कलशों के जल से नवीन वेदी की विधिवत शुद्धि की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद जैन कैमरा, निकेतन जैन, गोल्डन जैन, चेतन जैन मोबाइल, तन्मय जैन, नीरज जैन, मनोज जैन, सुनील जैन सहित अनेक जैन समाज जन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक आराध्य जैन ने बताया कि गुरुवार को प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव की जन्मोत्सव यात्रा धूमधाम से नगर भ्रमण करेगी।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular