Homeउत्तर प्रदेशचौo सुघर सिंह नर्सिंग कॉलेज की बीएससी नर्सिंग परीक्षा में विद्यार्थियों का...

चौo सुघर सिंह नर्सिंग कॉलेज की बीएससी नर्सिंग परीक्षा में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

50316

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर), इटावा। जसवंतनगर स्थित चौ0 सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने बीएससी नर्सिंग परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025–2029) के परिणाम में इशिका ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। खुशी यादव एवं त्रप्ति ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि योगेश ने 79.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार बीएससी नर्सिंग छठा सेमेस्टर (सत्र 2022–2026) के परिणाम में छाया रानी ने 85.09 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऋषि कुमार ने 84.90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा प्रिया वर्मा ने 84.36 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं संस्था की निदेशक डॉ. रीमा मंडल ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम संस्थान के लिए गर्व की बात है। कॉलेज के शिक्षकों एवं स्टाफ ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular