Homeउत्तर प्रदेशव्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी की दी जानकारी, अधिकारियों ने सुनीं व्यापारियों...

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी की दी जानकारी, अधिकारियों ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

112928
  • राज्य कर विभाग ने व्यापारियों को जीएसटी नियमों और ऑनलाइन सेवाओं की दी जानकारी..
  • सवाल-जवाब सत्र में कर संबंधी समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान..

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर) । राज्य कर विभाग द्वारा गुरुवार को कस्बे में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं तथा विभागीय सुविधाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था कार्यक्रम का संचालन राजीव माथुर ने किया।

कार्यक्रम में राज्य कर अधिकारी अरुण सिंह ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, ई-वे बिल व्यवस्था तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं, जिससे व्यापारियों को पारदर्शी और त्वरित सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। अधिकारियों ने व्यापारियों से समय पर रिटर्न दाखिल करने और कर नियमों का पालन करने की अपील भी की।

संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, शंकाओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। विभागीय अधिकारियों ने सभी प्रश्नों को गंभीरता से सुनते हुए उनका समाधान बताया तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। अधिकारियों ने कहा कि विभाग व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है और ऐसे कार्यक्रम विभाग एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

कार्यक्रम में अपर आयुक्त (वित्तीय) द्वितीय सुरेंद्र सिंह, उपायुक्त राज्य कर अनुरोध कुमार राय, खंड द्वितीय के मनीष कुमार राय, राकेश कुमार, रंजय कुमार तथा राज्य कर अधिकारी अनुराग जायसवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर रामकुमार जैन, संजय जैन, राजीव माथुर, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, हाजी इल्तमाश अहमद, दयाशंकर गुप्ता, सोनू शर्मा, प्रमेश पोरवाल, विनोद जैन, अशोक गुप्ता सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इनके नियमित आयोजन की मांग की।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular