Homeउत्तर प्रदेशजालौन मेडिकल कॉलेज में बवाल, डॉक्टर समेत 40 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

जालौन मेडिकल कॉलेज में बवाल, डॉक्टर समेत 40 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

102831

जालौन के उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। व्यापारी और उसके परिजनों से मारपीट के आरोप में डॉक्टर आराध्य नगाइच समेत 30 से 40 अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बीते दिन इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया था और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग उठाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उरई कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में हुए पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MiH News
MiH Newshttps://mihnews.in
MiH News का मुख्य उद्देश्य है आप लोगो तक ताज़ा जानकारी को सबसे तेज और सबसे पहले पहुँचाना है। हम तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular